'पति पत्नी और वो' की एक्ट्रेस विद्या सिन्हा की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर कट रही है जिंदगी
By मेघना वर्मा | Published: August 10, 2019 12:25 PM2019-08-10T12:25:33+5:302019-08-10T12:25:33+5:30
विद्या एक बीच अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में थीं। साल 2009 में अपने दूसरे पति पर एक्ट्रेस ने फिजिकल टॉर्चर का आरोप लागाय था।
अपने समय की बेहतरीन अदाकारा विद्या सिन्हा की हालत नाजुक बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस बीमार हैं और उन्हें मुंबई के क्रिटीकेयर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। विद्या इस समय आईसीयू में भर्ती हैं। जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि विद्या सिन्हा को लंग्स और कार्डियक में परेशानी थी।
स्पॉट बॉय की खबरों की मानें तो सोर्स ने बताया है कि बुधवार को उनकी हालत गंभीर थी। मगर अब वो थोड़ी स्थिर हैं। मगर अभी वो पूरी तरह के खतरे से बाहर हैं ऐसा भी नहीं कहा जा सकता। हालंकि विद्या की ओर से या उनके घरवालों की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को सालों फेफड़े से जुड़ी बीमारी थी कुछ समय पहले ही उन्हें दिल से जुड़ी बीमारी का पता चला था। डॉक्टर्स ने उन्हें एंजियोग्राफी का पता चला। मगर शायर एक्ट्रेस के घरवाले नहीं माने। विद्या अपने समय की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं।
विद्या एक बीच अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में थीं। साल 2009 में अपने दूसरे पति पर एक्ट्रेस ने फिजिकल टॉर्चर का आरोप लागाय था। इसके बाद पति नेताजी भीमराओ सालुंखे से उनका तलाक हो गया था। उन्होंने पहली शादी 1968 में की थी। दोनों ने बेटी जाह्नवी को अडॉप्ट किया था।
विद्या सिन्हा के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने छोटी सी बात, रजनीगंधा, पति पत्नी और वो, मुक्ति, स्वयंवर, मगरूर, सफेद झूठ, तुम्हारे लिए जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।