सहनूर और आसिम रियाज के साथ जल्द ही इस म्यूजिक-वीडियो में आने वाली है नज़र।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 18, 2020 04:09 PM2020-09-18T16:09:26+5:302020-09-18T16:09:26+5:30

बिना किसी गॉड फ़ादर के अपने दम पर करियर में एक मुकाम हासिल करने वाली सहनूर बहुत जल्द एक म्यूजिक वीडियो में नज़र आने वाली है, जिसकी चर्चा ज़ोरो -शोरों पर है।

actress shnoor is soon to appear in this music-video with Asim Riaz | सहनूर और आसिम रियाज के साथ जल्द ही इस म्यूजिक-वीडियो में आने वाली है नज़र।

सहनूर और आसिम रियाज के साथ जल्द ही इस म्यूजिक-वीडियो में आने वाली है नज़र।

Highlightsसहनूर अब आसिम रियाज के साथ नजर आने वाली हैंएक्ट्रेस ने वीडियो के बारे में खुद जानकारी दी है

सहनूर का एक प्रोडूसर से लेकर एक्ट्रेस तक का सफर काफी रोमांचकारी रहा है, उन्होंने कई बड़े बैनर के साथ एक प्रोडूसर के रूप में काम किया है। कुछ समय पहले  एक बड़े बैनर ने उन्हें एक एक्ट्रेस के रूप में 'गर्लफ्रेंड' सांग से लांच किया था , जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। बिना किसी गॉड फ़ादर के अपने दम पर करियर में एक मुकाम हासिल करने वाली सहनूर बहुत जल्द एक म्यूजिक वीडियो में नज़र आने वाली है, जिसकी चर्चा ज़ोरो -शोरों पर है।  

जी हां ,खूबसूरत एंड चार्मिंग सहनूर एक संगीत वीडियो से दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आएँगी , जिसमें उनके साथ बिग बॉस फेम आसिम रियाज़ नज़र आने वाले है। निर्माता-अभिनेत्री अपने म्यूजिक वीडियो के साथ अपने प्रशंसकों को लुभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में सहनूर ने प्रशंसकों के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खुलासा किया कि उसका आगामी म्यूजिक वीडियो जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा।
 
उन्होंने इंस्टाग्राम में एक वीडियो के माध्यम से अपने आने वाले नए ट्रैक के बारे में जानकारी दी। और साथ ही अपना लुक भी शेयर किया , जिसमे वे काफी सूंदर और क्यूट लग रही है। सहनूर के इस पोस्ट को शेयर ही करते ही कमैंट्स का सैलाब आ गया सभी उनको इस नए प्रोजेक्ट के लिए बधाई दे रहे है। इसके अलावा आसिम रियाज़ ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने आगामी गीत के बारे में भी जानकारी दी है और सहनूर को टैग किया है।   


उन्होंने यह भी बताया है कि उनका आगामी गीत स्टेबिन बेन द्वारा गाया जाने वाला है। इसके अलावा यह सांग एक बड़े बैनर तले रिलीज़ किया जायेगा। यह बहुप्रतीक्षित सांग बहुत जल्द रिलीज़ होने वाला है। जिसका उनके फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। सहनूर भविष्य में कुछ और भी रोमांचक परियोजनाओं के साथ नज़र आने वाली है।
 

Web Title: actress shnoor is soon to appear in this music-video with Asim Riaz

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे