रामायण में राजा दशरथ के साथ इस सीन को करने के बाद घंटों रोई थीं कैकेयी, जानिए पूरी कहानी
By अमित कुमार | Published: April 5, 2020 12:01 PM2020-04-05T12:01:17+5:302020-04-05T12:17:05+5:30
'रामायण' को अब भी लोगों से वहीं प्यार मिल रहा है जो सालों पहले मिला करता था। इसी बीच 'रामायण' में कैकेयी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस पद्मा खन्ना से जुड़ा एक किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागू किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं। वहीं लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पुराने शोज को दोबारा टीवी पर प्रसारित कर रहा है। रामानंद सागर की धारावाहिक 'रामायण' एक बार फिर टीआरपी के मामले को सबको पछाड़ते हुए सबसे आगे निकल गई है।
'रामायण' को अब भी लोगों से वहीं प्यार मिल रहा है जो सालों पहले मिला करता था। इसी बीच 'रामायण' में कैकेयी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस पद्मा खन्ना से जुड़ा एक किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल, टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू में पद्मा खन्ना ने बताया था कि कैसे एक सीन को करने के बाद वह कई घंटों तक रोती रह गई थीं।
उन्होंने कहा, ''रामायण' का कोप-भवन वाले सीन को करने के लिए मैंने काफी प्रैक्टिस की थी। सभी लोगों ने पूरी तैयारियां कर ली थी। यह सीन बेहद इमोशनल होने वाला था, लिहाजा मुझे भी नहीं पता था कि इसे करने के बाद मेरी क्या हालत होने वाली है। राजा दशरथ से नाराज होकर मुझे कोप भवन में जाकर रोना था। सीन को परफेक्ट बनाने के लिए मैंने इसकी तैयारियां भी खूब की थी।'
उन्होंने आगे कहा, 'इस सीन को करने के बाद मैं इतनी भावुक हो गई कि अपने आंसू रोक नहीं पाई।' बता दें कि पद्मा खन्ना इन दिनों बॉलीवुड से दूर हैं और एक डांस अकेडमी चलाती हैं। 'रामायण' से जो पहचान उन्हें मिली थी वो पहचान वो फिल्मों में बरकरार नहीं रख पाई।