फिल्म शोले के मशहूर एक्टर 'कालिया' का निधन, 300 से अधिक फिल्मों में विजू खोटे ने किया था काम
By धीरज पाल | Published: September 30, 2019 09:16 AM2019-09-30T09:16:53+5:302019-09-30T10:31:14+5:30
Actor Viju Khote Death (विजू खोटे डेथ): एक्टर विजू खोटे ने 1964 में मराठी फिल्म 'या मालक' में सिल्वर स्क्रीन से अपने करियर की शुरुआत की। इसक बाद उन्होंने शोले, क़ुर्बानी, करज, नगीना, कयामत से कयामत तक और अंदाज अपना अपना जैसी फिल्मों में अभिनय किया।
भारतीय सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्म 'शोले' में कालिया का किरदान निभाने वाले एक्टर विजू खोटे का 78 साल में निधन हो गया। वो कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजू खोटे ने मुंबई के गांवदेवी इलाके स्थित अपने पुराने घर में अंतिम सांस ली। 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विजू खोटे ने 1964 में आई मराठी फिल्म या मालक में सिल्वर स्क्रीन की शुरुआत करने के बाद उन्होंने शोले, क़ुर्बानी, करज, नगीना, कयामत से कयामत तक और अंदाज अपना अपना जैसी फिल्मों में अभिनय किया।
विजू खोटे को फिल्म 'शोले' में उनकी छोटी भूमिका के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है जिसमें उन्होंने अमजद खान ने गब्बर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में 'कालिया' का किरदार निभा रहे विजू खोटे का एक डॉयलॉग बेहद ही फेमस हुआ- 'सरदार मैने आपका नमक खाया है'
शोले में 'कालिया' के बाद फिल्मअंदाज अपना अपना में विजू खोटे का किरदार भुमिका में नजर आएं। जिसका नाम रॉबर्ट था। इस फिल्म में इनका एक डॉयलॉग फेमस हुआ- 'गलती से मिस्टेक हो गया'।
विजू खोटे ने 300 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा लो मराठी थिएटर में भी सक्रिय थे। विजू को आखिरी बार 2018 में फिल्म जाने क्यूं दे यारों में देखा गया था। उनकी कुछ अन्य फिल्मों में गोलमाल 3 (2010), आतिथि तुम कब जाओगे (2010) और अजब प्रेम की गजब कहानी (2009) शामिल हैं।