एक्ट्रेस से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी, लड़ी थीं लोकसभा चुनाव
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 10, 2019 02:58 PM2019-09-10T14:58:53+5:302019-09-10T15:09:16+5:30
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुईं एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने अब अपना इस्तीफा दे दिया है.
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। एक्ट्रेस ने लोकसभा चुनाव के समय पार्टी का दामन थामा था। अब उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया है।
उन्होंने कहा है कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं, लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं'
Actor-turned-politician Urmila Matondkar resigns from the Congress party. She states 'My political and social sensibilities refuse to allow vested interests in the party to use me as a mean to fight petty in-house politics instead of working on a bigger goal in Mumbai Congress.' pic.twitter.com/QJdUIswMJk
— ANI (@ANI) September 10, 2019
उर्मिला मातोंडकर को नॉर्थ मुंबई से चुनाव लड़ाया गया था। कांग्रेस ने उत्तरी मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार चुना था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।उन्हें बीजेपी के गोपाल शेट्टी ने 4.6 लाख वोटों ने हराया था।
उन्होंने कई हिट फिल्में की हैं। फिल्मी पर्दे पर वह आखिरी बार फिल्म ब्लैकमेल में एक आइटम डांस करती नजर आईं थीं।
जब कांग्रेस में हुईं थी शामिल
पार्टी में शामिल होने के बाद वह मीडिया से भी रुबरु हुई थी। वह कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के साथ मीडिया के सामने आईं थीं। एक्ट्रेस ने कहा था कि वह कांग्रेस का हिस्सा हो गई हैं मैं कहीं नहीं जाने वाली यहीं हूं। उर्मिला के पार्टी में शामिल होने के बहुत दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। अब देखना होगा कि पार्टी उनको किस टिकट से मैदान में उतारती है।