एक्टर ने अक्षय कुमार को लिया आड़े हाथों, बताया फर्जी देशभक्त

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 12, 2019 11:08 AM2019-08-12T11:08:48+5:302019-08-12T11:08:48+5:30

एक्टर कमाल आर खान आए दिन किसी ना किसी पर निशाना साधते रहते हैं। अब कमाल सुर्खियों में आ गए हैं। कमाल ने इस बार अक्षय कुमार पर निशाना साधा है।

Actor slams Akshay Kumar, says fake patriot | एक्टर ने अक्षय कुमार को लिया आड़े हाथों, बताया फर्जी देशभक्त

एक्टर ने अक्षय कुमार को लिया आड़े हाथों, बताया फर्जी देशभक्त

Highlightsएक्टर कमाल आर खान अपने वेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कमाल हर एक मुद्दे पर अपनी राय सोशल मीडिया पर रखते हैं।

एक्टर कमाल आर खान अपने वेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कमाल हर एक मुद्दे पर अपनी राय सोशल मीडिया पर रखते हैं। एक्टर कमाल आर खान आए दिन किसी ना किसी पर निशाना साधते रहते हैं। अब कमाल सुर्खियों में आ गए हैं। कमाल ने इस बार अक्षय कुमार पर निशाना साधा है।

कमाल ट्वीट करके सेलेब्स को निशाने पर लेते रहते हैं। हाल ही में आर्टिकल 370 पर कमाल ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है। लेकिन अब वह अक्षय कुमार की क्लास लगाते नजर आए और उनको फर्जी देशभक्त कहा है।

कमाल ने 2013 के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है कि 2013 में मैंने यही कहा था और आज भी यही कह रहा हूं। मैं अपने व्यक्तिगत लाभ और अक्षय कुमार और कई और अधिक फर्जी देशभक्तों के लिए अपने शब्दों को नहीं बदलता।


इससे साफ है कि वह अक्षय कुमार को फर्जी देशभक्त कहने की कोशिश कर रहे हैं। कमाल के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

उन्होंने 2013 में ट्वीट किया था कि कश्मीरी पीपीएल के लिए कश्मीर स्वर्ग है जब तक कि वे भारत का हिस्सा नहीं हैं इसलिए उन्हें अपने स्वर्ग को नष्ट करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उन्हें वहां शांति बनाए रखनी चाहिए।

मीटू पर कमाल का बयान

बीते साल बॉलीवुड में कई सेलेब्स पर मीटू का आरोप लगा। अब कमाल ने मीटू पर एक विवादित बात कही है। जिसके बाद वह सुर्खियों में आ सकते हैं। कमाल ने ट्वीट करके मीटू को बॉलीवुड का सबसे बड़ा ड्रामा करार दिया है।

एक्टर ने हाल ही में ट्वीट करके लिखा है कि #MeToo बॉलीवुड का अब तक का सबसे बड़ा ड्रामा है, यह साजिद खान और नाना पाटेकर जैसे फ्लॉप पीपीएल के खिलाफ है। #MeToo के आरोपी #लव रंजन के साथ रणबीर कपूर और दीपिका दापुकोण जैसे बड़े सितारे काम कर रहे हैं! कल को कोई भी स्टार #Metoo के आरोपी राजू हिरानी के साथ भी काम करेगा।
 

Web Title: Actor slams Akshay Kumar, says fake patriot

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे