फिल्म‘83’में बलविंदर सिंह निभाएंगे संधू का किरदार, रणवीर सिंह निभाएंगे कपिल देव का रोल
By भाषा | Published: January 24, 2019 03:38 PM2019-01-24T15:38:28+5:302019-01-24T15:52:12+5:30
कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से विर्क हिन्दी फिल्म जगत में अपना पर्दापण कर रहे हैं।
पंजाबी गायक और अभिनेता एम्मी विर्क खेल पर आधारित फिल्म ‘83’ में नजर आएंगे और वह भारतीय गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू का किरदार निभाएंगे।
यह फिल्म कपिल देव की कप्तानी में 1983 में क्रिकेट विश्व कप फाइनल में वेस्ट इंडीज को शिकस्त देने पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंहकपिल देव की भूमिका में है।
कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से विर्क हिन्दी फिल्म जगत में अपना पर्दापण कर रहे हैं।
विर्क ने सिंह, खान और रिलायंस इंटरटेनमेंट के आधिकारिक हैंडल को टैग करते हुये लिखा है, ‘‘सत श्री अकाल। इतना अधिक प्यार के लिए सभी को धन्यवाद... बहुत बहुत धन्यवाद।’’
संधू ने फाइनल में वेस्ट इंडीज के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों से जलवा बिखेरा था। उन्होंने गोर्डन ग्रीनिज को क्लीन बोल्ड किया था।