कोरोना पीड़ित अक्षय कुमार अस्पताल में भर्ती, 'राम सेतु' क्रू के 45 अन्य सदस्य पाए गए कोविड पॉजिटिव

By विनीत कुमार | Published: April 5, 2021 10:27 AM2021-04-05T10:27:02+5:302021-04-05T11:21:13+5:30

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने रविवार को बताया था कि वे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अब ये जानकारी सामने आई है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Actor Akshay Kumar hospitalised after tested coronavirus positive on sunday | कोरोना पीड़ित अक्षय कुमार अस्पताल में भर्ती, 'राम सेतु' क्रू के 45 अन्य सदस्य पाए गए कोविड पॉजिटिव

अक्षय कुमार अस्पताल में भर्ती (फाइल फोटो)

Highlightsअक्षय कुमार को कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया हैअक्षय कुमार को रविवार शाम मुंबई के पवई में हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

कोरोना संक्रमित हुए बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गा है। अक्षय कुमार की ओर से ही इस संबंध में जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा है कि ऐहतियात के तौर पर वे अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सचिन तेंदुलकर को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हाल में 'रेम सेतु' की शूटिंग में व्यस्त रहे अक्षय कुमार ने रविवार को ही ट्वीट कर फैंस को जानकारी दी थी कि वे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने तब जानकारी दी थी कि वे होम आइसोलेशन में हैं और सभी जरूरी ऐहतियात बरत रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार को रविवार शाम पवई में हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि अक्षय कुमार के अलावा 'राम सेतु' के सेट के 45 और लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

अक्षय कुमार के अलावा हाल में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटि कोरोना की चपेट में आए हैं। गोविंदा ने भी रविवार को बताया था कि वे संक्रमित हुए हैं। साथ ही उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। इससे पहले आमिर खान, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर आदि भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

Web Title: Actor Akshay Kumar hospitalised after tested coronavirus positive on sunday

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे