क्या फिर से मां बनने वाली हैं ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 22, 2020 10:41 AM2020-01-22T10:41:56+5:302020-01-22T10:57:13+5:30

अभिषेक बच्चन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ट्वीट किया है जिसके बाद ये अफवाह उड़ गई है कि एक बार फिर से ऐश्वर्या राय मां बनने वाली हैं

abhishek bachchan announces surprise on twitter | क्या फिर से मां बनने वाली हैं ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह

क्या फिर से मां बनने वाली हैं ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह

Highlightsअभिषेक बच्चन फैंस के बीच एक अलग तरह की फिल्में करने के लिए जानें जाते हैंअभिषेक बच्चन ने फिल्म मनमर्जिंया के लिए जमकर वाहवाही लूटी थी।

अभिषेक बच्चन फैंस के बीच एक अलग तरह की फिल्में करने के लिए जानें जाते हैं। अभिषेक बच्चन ने फिल्म मनमर्जिंया के लिए जमकर वाहवाही लूटी थी।वह शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ अपना अगला प्रॉजेक्ट 'बॉब बिस्बास' का अनाउंसमेंट कर चुके हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर होगी। अब हाल ही में अभिषेक ने एक ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक खास अफवाह तेज हो गई है।

दरअसल  उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी सरप्राइज का अनाउंसमेंट किया, जिसे फैंस ने उनके सेकंड बेबी का इशारा मान लिया। फैंस को लग रहा है कि वह जल्द अपने सेकेंड बेबी का अनाउंसमेंट फैंस के सामने करने वाले हैं।

अभिषेक भी पिता अमिताभ की तरह से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैंस से तरह तरह के अपडेट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में  ट्विटर हैंडल पर उन्होंने एक ऐसा ही अपडेट किया है जिसे लेकर उनके फैंस में काफी उत्सुकता है। उन्होंने लिखा है,, 'दोस्तों! आप सभी के लिए एक सरप्राइज है। जुड़े रहें!!'

इसके बाद फैंस को लग रहा है कि ऐश्वर्या राय एक बार फिर से मां बनने वाली हैं, फैंस इस तरह के कमेंट कर रहे हैं।







अभिषेक ने जैसे ही यह पोस्ट किया, उनके फैंस ने सरप्राइज जानने के लिए कई कॉमेंट्स किए। लोगों ने सेकंड बेबी, दूसरा बच्चा, आप पिता बनने वाले हैं, आराध्या को भाई मिलने वाला है, जैसे कॉमेंट किए हैं।
 

Web Title: abhishek bachchan announces surprise on twitter

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे