आमिर खान की बेटी इरा ने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर किया प्रपोजल वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Published: September 23, 2022 01:03 PM2022-09-23T13:03:44+5:302022-09-23T13:04:30+5:30

आमिर खान की बेटी इरा खान और उनके बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे ने सगाई कर ली है। कपल ने साल 2020 में अपने रिलेशनशिप की अधिकारिक घोषणा की थी।

Aamir Khan’s daughter Ira engaged to beau Nupur Shikhare shares dreamy proposal video | आमिर खान की बेटी इरा ने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर किया प्रपोजल वीडियो

आमिर खान की बेटी इरा ने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर किया प्रपोजल वीडियो

Highlightsइस बार इरा अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।इरा और नूपुर की सगाई हो गई है।नूपुर ने बेहद खास अंदाज में इरा को प्रपोज किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, इस बार इरा अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि इरा और नूपुर की सगाई हो गई है। नूपुर ने बेहद खास अंदाज में इरा को प्रपोज किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो सबसे पहले इरा ने सोशल मीडिया पर साझा किया।

वीडियो पोस्ट करते हुए इरा खान ने अपनी सगाई की घोषणा की। वहीं, अब इस कपल को तमाम हस्तियों संग फैंस भी ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। गुरुवार की रात इरा ने नूपुर शिखरे का रोमांटिक अंदाज में उन्हें प्रपोज करते हुए एक ड्रीमी प्रपोजल वीडियो शेयर किया। इसे मनमोहक रखते हुए नुपुर हाथ में अंगूठी लेकर एक घुटने के बल बैठ गए और इरा को शादी के लिए प्रपोज किया। इसपर इरा ने मौके पर ही हां कर दिया।

नुपुर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "पोपाए- उसने हां कहा। इरा- हीही मैंने हां कहा।" बता दें कि इरा और नूपुर ने 2020 में अपने रिश्ते की इंस्टाग्राम पर आधिकारिक घोषणा की थी। वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेशन के दौरान इरा खान ने प्रॉमिस डे के अवसर पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर घोषणा करते हुए कहा था कि वो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

इरा खान और नूपुर शिखरे को सोशल मीडिया पर अक्सर एकसाथ तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए देखा जाता है। फिलहाल, इरा के वर्क फ्रंट की बात करें तो इरा ने अपने निर्देशन की शुरुआत यूरिपिड्स मेडिया के एक नाटकीय रूपांतरण के साथ की, जिसमें हेजल कीच ने मुख्य भूमिका निभाई। इससे पहले उन्होंने अगात्सु फाउंडेशन नामक एक मानसिक स्वास्थ्य फाउंडेशन लॉन्च किया। 

Web Title: Aamir Khan’s daughter Ira engaged to beau Nupur Shikhare shares dreamy proposal video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे