उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव पर बन रही बॉयोपिक, सामने आया फिल्म का पहला लुक

By मनाली रस्तोगी | Published: June 25, 2020 09:09 PM2020-06-25T21:09:17+5:302020-06-25T21:09:17+5:30

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) पर बॉयोपिक बनाई जा रही है, जिसका नाम 'मैं मुलायम सिंह यादव' (Main Mulayam Singh Yadav) रखा गया है। इस फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया गया है।

A biopic on former Uttar Pradesh CM Mulayam Singh Yadav, the film's first look came out | उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव पर बन रही बॉयोपिक, सामने आया फिल्म का पहला लुक

सामने आया 'मैं मुलायम सिंह यादव' का पहला लुक (फाइल फोटो)

Highlightsउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर बनाई जा रही बॉयोपिकसुवेंदु राज घोष के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की निर्माता मीना सेठी मोंडल हैं

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की बॉयोपिक 'मैं मुलायम सिंह यादव' (Main Mulayam Singh Yadav) का पहला लुक जारी कर दिया गया है। सुवेंदु राज घोष के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की निर्माता मीना सेठी मोंडल हैं। फिल्म क्रिटिक कोमल नहाटा ने फिल्म का पहला लुक ट्विटर पर शेयर किया है। 

वायरल हो रहा पहला लुक

इसके साथ नहाटा ने लिखा, 'मुलायम सिंह यादव ने राजनीति में कदम तब रखा था, जब पूंजीवाद और ब्यूरोक्रेसी अपने चरम पर थी।' इस फिल्म में मित सेठी, मिमोह चक्रवर्ती, गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी, जरीना वहाब और सुप्रिया कार्णिक जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

1960 में की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत

मालूम हो, ये पहला मौका नहीं है जब किसी दिग्गज राजनेता पर इस तरह से बॉयोपिक बन रही हो। ऐसे में अब सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक सफर फिल्म बनाई जा रही है। बता दें, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की गिनती देश के प्रख्यात नेताओं में होती है। उन्होंने साल 1960 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 

एक कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं सपा संरक्षक

उन्हें राममनोहर लोहिया (Ram Manohar Lohia) की समाजवादी सोच को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है। केंद्रीय रक्षा मंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव को उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी ऊंचा स्थान हासिल है। यही नहीं, देश के सबसे बड़े राज्य के वो तीन बार मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। भारतीय राजनीति में उनकी पहचान एक कद्दावर नेता के रूप में होती है। 

 

Web Title: A biopic on former Uttar Pradesh CM Mulayam Singh Yadav, the film's first look came out

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे