लाइव न्यूज़ :

कैसिनो संचालकों की मनमानी और प्रशासन की शोचनीय बेपरवाही

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: December 2, 2022 13:30 IST

गोवा के कसीनो कल्चर का स्याह पहलू यह है कि जुए की लत का शिकार न केवल युवा हो रहे हैं, बल्कि पूरा परिवार इसकी गिरफ्त में आ रहा है, महिलाएं भी पीछे नहीं। इनकी बढ़ती हुई तादाद परेशानी का सबब बनती जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां जुआ कानूनी तरीके से खेला जा सकता है।साल 1999 में यहीं पर पहला कैसिनो खोला गया था।राज्य में ऑफशोर और ऑनशोर मिलाकर 26 कैसिनो चल रहे हैं।

गोवा में बड़े पैमाने पर पहुंचने वाले पर्यटक कैसिनो क्लब में जाते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हैं। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो गोवा जाने पर कैसिनो जाना जरूरी समझते हैं। ये कैसिनो मनोरंजन, खाना, मौज-मस्ती और रात बाहर गुजारने के अड्डे बने हुए हैं। अगर आपके पास पैसे हैं तो वहां आपके लिए बहुत कुछ हो रहा होता है। यहां लोग पोकर, तीन पत्ती, रुले, इंडियन फ्लश, बैकारट, ब्लैकजैक, पोंटून, कसीनो वार्स, मनी व्हील जैसे मनी मेकिंग गेम्स खेलते हैं। यहां शौकीन लोग करोड़ों रुपए पोकर और तीन पत्ती खेलने में उड़ा देते हैं। 

बताया जाता है कि कई लोग यहां एक रात में करोड़ों रुपए बना चुके हैं, वहीं कई कंगाल हो चुके हैं। दुर्भाग्यजनक बात यह है कि यहां पर कैसिनो संचालकों की मनमानी चल रही है और प्रशासन बेपरवाह है। गोवा में तेरह साल पहले खानपान और मनोरंजन के नाम पर कैसिनो की आमद हुई थी लेकिन धीरे-धीरे ये जुए के अड्डे बनते गए और चिंताजनक स्थिति है कि अब लोगों को इसकी लत लगती जा रही है। कैसिनो माफिया जनजीवन के साथ-साथ पणजी की मांडवी नदी का जल-जीवन भी बर्बाद करने पर आमादा हैं। इस गंभीर स्थिति को सरकार नजरअंदाज कर रही है। 

गोवा के कसीनो कल्चर का स्याह पहलू यह है कि जुए की लत का शिकार न केवल युवा हो रहे हैं, बल्कि पूरा परिवार इसकी गिरफ्त में आ रहा है, महिलाएं भी पीछे नहीं। इनकी बढ़ती हुई तादाद परेशानी का सबब बनती जा रही है। गोवा भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां जुआ कानूनी तरीके से खेला जा सकता है। साल 1999 में यहीं पर पहला कैसिनो खोला गया था। फिलहाल राज्य में ऑफशोर और ऑनशोर मिलाकर 26 कैसिनो चल रहे हैं। इनमें छह ऐसे हैं जो मांडवी नदी में पानी के जहाज पर चलते हैं। रोजाना हजारों मेहमान जुए के इन अड्डों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं। 

कहना गलत न होगा कि राजस्व के संकट से जूझते राज्य के लिए कैसिनो से मिलने वाले टैक्स की रकम आमदनी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। हालांकि, गोवा की राजनीतिक पार्टियां और आम जनता भी राज्य के कैसिनो उद्योग के खिलाफ आवाज उठाती रहती हैं। निश्चित ही कैसिनो कल्चर राज्य की स्थानीय संस्कृति को भ्रष्ट कर रहा है लेकिन हर सरकार की इससे मिलने वाले राजस्व की ओर नजर रहती है।

दिवंगत मनोहर पर्रिकर जब विपक्ष में थे तब उन्होंने कहा था कि कैसिनो अपराध और देह व्यापार को बढ़ावा देते हैं और जुए से कभी अच्छा पर्यटन नहीं पनप सकता है। लेकिन तमाम विरोधों के बावजूद स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

टॅग्स :गोवाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोवा अग्निकांड पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

भारतGoa Fire Accident: अरपोरा नाइट क्लब में आग से 23 लोगों की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे सीएम सावंत; जांच के दिए आदेश

भारतगोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी की टीम बिहार को हैदराबाद ने 7 विकेट से हराया, कप्तान सुयश प्रभुदेसाई ने खेली 28 गेंदों में 51 रन की पारी, जम्मू-कश्मीर को 7 विकेट से करारी शिकस्त

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारत अधिक खबरें

भारतEPFO Rule: किसी कर्मचारी की 2 पत्नियां, तो किसे मिलेगी पेंशन का पैसा? जानें नियम

भारतरेलवे ने यात्रा नियमों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजंस को मिलेगी निचली बर्थ वाली सीटों के सुविधा, जानें कैसे

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल