Delhi Lok Sabha Elections 2024: 7-0 से जीतकर हैट्रिक, भाजपा ने किया कमाल, आप-कांग्रेस जादू खत्म!
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2024 11:11 IST2024-06-05T11:08:35+5:302024-06-05T11:11:50+5:30
Delhi Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के तीन और आप के चार प्रत्याशी भाजपा उम्मीदवारों के समक्ष चुनाव मैदान में उतरे हुए थे।

photo-ani
राहुल शर्मा, नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली भाजपा के प्रत्याशी सात-शून्य से जीतकर हैट्रिक बनाने में कामयाब रहे। लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव में भाजपा के सातों प्रत्याशी भारी मतों से विजयी रहे। खास बात यह रही कि पिछले दो लोकसभा चुनाव में जहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अलग-अलग चुनाव लड़े थे, इस बार गठबंधन के चलते कांग्रेस और आप ने मिलकर चुनाव लड़ा। कांग्रेस के तीन और आप के चार प्रत्याशी भाजपा उम्मीदवारों के समक्ष चुनाव मैदान में उतरे हुए थे।
आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में @BJP4India के कोटिशः कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन किया।
— Jagat Prakash Nadda (Modi Ka Parivar) (@JPNadda) June 4, 2024
लोकसभा चुनाव में एनडीए की यह ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की नीतियों पर जनता-जनार्दन के अटल विश्वास की जीत है। 'विकसित भारत' का हमारा… pic.twitter.com/RjnYBKeo40
दिल्ली की जनता ने एक बार फिर से मोदी सरकार और भाजपा प्रत्याशियों पर भरोसा जताया
ऐसे में भाजपा प्रत्याशियों के लिए गठबंधन के समक्ष चुनाव लड़ना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन भाजपा इस चुनौती को पार करने में खरी उतर गई। भाजपा ने हैट्रिक लगाकर साफ कर दिया कि गठबंधन का भाजपा प्रत्याशियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और दिल्ली की जनता ने एक बार फिर से मोदी सरकार और भाजपा प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है।
अपना आशीर्वाद और स्नेह देने के लिए धन्यवाद दिल्ली।
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) June 4, 2024
बहुत-बहुत आभार!#PhirEkBaarModiSarkar#DelhiWithNamo@narendramodi@JPNadda@Virend_Sachdevapic.twitter.com/HwSyoZuJL4
शनिवार 25 मई को हुए मतदान ने मंगलवार को मतगणना के बाद दिल्ली भाजपा का मंगल कर दिया। दिल्ली में लोकसभा 2024 का चुनाव पूर्व में हुए 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव से भिन्न था क्योंकि दिल्ली में जहां लगातार आप की सरकार सत्ता में रही, वहीं केन्द्र में भाजपा नीत सरकार रही, लेकिन यह पहली बार था कि गठबंधन के चलते कांग्रेस और आप ने तीन-चार सीटों पर आपसी सहमति से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। ऐसे में तय था कि कांग्रेस और आप दोनों ही कैडर के वोट गठबंधन के प्रत्याशी को मिलने तय थे।
देश देख रहा है-एक अकेला सब पर भारी है। pic.twitter.com/RynjowSDwX
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) June 5, 2024
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जेल जाना और चुनाव प्रचार के दौरान अंतरिम जमानत पर बाहर आना
इस बीच आप कांग्रेस से वरिष्ठ नेता, पदाधिकारियों का भाजपा में शामिल होने का क्रम भी जारी रही, लेकिन भाजपा के छह प्रत्याशी क्योंकि इस बार चुनाव मैदान में नये थे, ऐसे में जीत का राह मजबूत होने के बाद भी कुछ डगमगाती दिखाई दे रही थी। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जेल जाना और चुनाव प्रचार के दौरान अंतरिम जमानत पर बाहर आना, ऐसे अनेक कारण बने।
पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के सभी देवतुल्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
— Harsh Malhotra (Modi ka parivar) (@hdmalhotra) June 4, 2024
यह आप सभी के मेहनत, समर्पण, साथ, प्यार और संघर्ष की जीत है। यह भाजपा के प्रति भरोसे की जीत है।
पुनः आप सभी का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद@narendramodi@PMOIndia@JPNadda… pic.twitter.com/298lJEM52T
संपूर्ण दिल्ली की देवतुल्य जनता का भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयश्री दिलाने के लिए आभार!
— Virendraa Sachdeva (मोदी का परिवार ) (@Virend_Sachdeva) June 4, 2024
आज अपने दिल्ली के 2 करोड़ से अधिक परिवारजनों का किन शब्दों में आभार प्रकट करूं, ऐसे शब्दकोश की कमी है।
मन आह्लादित एवं प्रसन्न है व उससे अधिक अपने परिजनों के स्नेह और भरोसे के लिए… pic.twitter.com/xDqNkaXrwp
जिनकी वजह से भाजपा कार्यकर्ता से लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं को इस बात की फिक्र रहती थी कि कहीं सात-शून्य से जीत का गणित बिगड़ न जाए। इस दौरान एग्जिट पोल के दौरान गठबंधन को दिल्ली में एक सीट देने की बात भी जोर पकड़ रही थी, लेकिन मंगलवार को चुनाव परिणाम ने सभी प्रकार की आशंकाओं पर विराम लगा दिया कि जब दिल्ली के सातों भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से जीतने में सफल रहे और दिल्ली भाजपा के लिए मंगलवार का दिन मंगलकारी रहा।
दक्षिण दिल्ली संसदीय सीट से लगभग 1.25 लाख मतों की जीत के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जे.पी. नड्डा जी का और माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का कृतज्ञता से आभार व्यक्त करता हूं। आपके कुशल नेतृत्व और सशक्त मार्गदर्शन… pic.twitter.com/7s8cbWQiWd
— Ramvir Singh Bidhuri (Modi Ka Parivar) (@RamvirBidhuri) June 4, 2024