राजद विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यशैली पर उठाया सवाल, कहा- "सब पहले से मालूम था फिर भी बैठे क्यों रहे?"

By एस पी सिन्हा | Published: June 7, 2023 03:32 PM2023-06-07T15:32:23+5:302023-06-07T15:36:46+5:30

सुधाकर सिंह ने कहा कि ओडिशा रेल हादसे का आरोपी अगर पीएम मोदी हो सकते हैं तो फिर बिहार में पुल गिरने का आरोपी नीतीश कुमार क्यों नहीं हो सकते हैं?

RJD MLA Sudhakar Singh raised questions on the working style of Chief Minister Nitish Kumar said Everything was already known still why are you sitting | राजद विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यशैली पर उठाया सवाल, कहा- "सब पहले से मालूम था फिर भी बैठे क्यों रहे?"

फाइल फोटो

Highlightsराजद के विधायक व पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह नीतीश कुमार पर उठाया सवाल भागलपुर में पुल गिरने के बाद सियासत तेज सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार से सवाल किया कि उन्होंने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की

पटना:बिहार के खगड़िया और सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के गिरने को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष में बैठी पार्टी लगातार सवाल उठा रही है। इस बीच अब सत्तारूढ़ पार्टी राजद के विधायक व पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने ही सरकार के मुख्यमंत्री पर सवाल उठा दिया।

उन्होंने कहा कि यह पुल नीतीश कुमार ने गिराया है। उनको सब चीज पहले से मालूम था फिर भी बैठे क्यों रहे? नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि मैंने किसी का बयान नहीं सुना। एक-दो लोगों का मैंने जरूर बयान सुना है। देखा है किसी पदाधिकारी के तरफ से बयान दिया गया है।

उन्होंने पूछा कि सरकार चलाना काम पदाधिकारी का है या राजनेताओं का है? यह तो नई परंपरा बन गई अधिकारियों पर दोषारोपण करना। जब अधिकारी हैं सरकार चला रहे हैं तो फिर हम चुनाव जीतकर क्यों आते हैं? फिर मुख्यमंत्री या मंत्री का क्या औचित है? यह तो वैसे ही हुआ जैसे बलि का बकरा ढूंढा जा रहा है। किसी अधिकारी के खिलाफ अभियान चलाने का मतलब बलि का बकरा ढूंढना हुआ। यह समस्या का समाधान नहीं हुआ।

सुधाकर सिंह ने कहा कि समस्या का वास्तविक समाधान यह है कि सभी लोग विमर्श करें कि भाजपा के जो मंत्री थे, उसी के शासनकाल में इसका टेंडर हुआ डीपीआर तैयार हुआ इसका कांटेक्ट साइन हुआ। सबसे बड़ी बात है कि भाजपा के शासनकाल में पुल पहली बार ढह भी गया।

इसके बावजूद इसको ब्लैकलिस्ट नहीं किया गया। वहीं, जदयू के परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव कुमार की तरफ से उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि संजीव का कोई व्यक्तिगत खुन्नस का मामला है।

संजीव अपने मुख्यमंत्री पर क्यों नहीं सवाल उठाते हैं? संजीव जिस अधिकारी पर आरोप लगा रहे हैं उस अधिकारी की नियुक्ति, प्रमोशन, ट्रांसफर, दंड तो मुख्यमंत्री को देना है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं किया तो दोषी कौन हुआ? तो सीधे संजीव मुख्यमंत्री को दोषी क्यों नहीं बता रहे हैं? बस इसलिए की इनके पार्टी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हैं। इसलिए वह कुछ नहीं बोल पा रहे हैं।

सुधाकर सिंह ने कहा कि ओडिशा रेल हादसे का आरोपी अगर पीएम मोदी हो सकते हैं तो फिर बिहार में पुल गिरने का आरोपी नीतीश कुमार क्यों नहीं हो सकते हैं? यह पूछे जाने पर कि भाजपा का तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार किसी भी बात का काम नहीं हम करते हैं, इसके जवाब में सुधाकर ने कहा कि यह बात बिल्कुल सही है। लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने उनको मुख्यमंत्री के पद पर बनाए रखा।

Web Title: RJD MLA Sudhakar Singh raised questions on the working style of Chief Minister Nitish Kumar said Everything was already known still why are you sitting

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे