सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर राहुल गांधी ने जताया दुख, ट्वीट कर कहा- एक बेहतरीन एक्टर बहुत जल्दी चला गया
By सुमित राय | Published: June 14, 2020 09:07 PM2020-06-14T21:07:18+5:302020-06-14T21:07:18+5:30
सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुख जताया और कहा कि एक बेहतरीन एक्टर बहुत जल्दी चला गया।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 34 साल की उम्र में सुशांत के निधन के बाद सुशांत की आत्महत्या से हर कोई हैरान है और सोशल मीडिया के जरिए दुख व्यक्त कर रहा है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुशांत सिंह राजपूत को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। राहुल ने लिखा, 'सुशांत के निधन का सुनकर दुख हुआ। एक बेहतरीन एक्टर बहुत जल्दी चला गया। परिवार, दोस्तों और फैंस के साथ मेरी संवेदनाएं।'
I am sorry to hear about the passing of #SushantSinghRajput. A young & talented actor, gone too soon. My condolences to his family, friends & fans across the world.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 14, 2020
पुलिस को नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु
मुंबई जोन 9 के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने कहा है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत जाहिर तौर पर फांसी के कारण हुई है लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही उनकी मौत का सही कारण बता सकती है। अभी तक हमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
सुशांत सिंह राजपूत का करियर
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी।
इस सीरियल के किया था डेब्यू
सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।
धोनी के रोल से ज्यादा चर्चा में आए
सुशांत सिंह राजपूत ने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।