Viral Bhojpuri Song: पवन सिंह का गाना 'महादेव का दिवाना' वायरल, फैंस दे रहे कमाल का रिएक्शन

By अमित कुमार | Published: July 23, 2020 02:41 PM2020-07-23T14:41:46+5:302020-07-23T14:52:51+5:30

हर त्यौहार के मौके पर भोजपुरी गानों का बोलबाला रहता है। होली हो या दीवाली भोजपुरी गानों के जरिए फैंस इसे सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। सावन के मौकों पर भी कुछ भोजपुरी गानों को रिलीज किया गया है।

Viral Bhojpuri Song pawan singh mahadev ka diwana viral on social media | Viral Bhojpuri Song: पवन सिंह का गाना 'महादेव का दिवाना' वायरल, फैंस दे रहे कमाल का रिएक्शन

मस्ती भरे अंदाज में 'महादेव का दीवाना' में नजर आए पवन सिंह। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsकांवरियों के लिए हर साल सावन के महीने में कई गाने रिलीज किए जाते हैं। भोजपुरी बोलबम गीत 'महादेव का दीवाना' में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अनीषा पांडे भी साथ में हैं।इस गाने को लिखने का काम अखिलेश कश्यप ने किया है।

सावन का महीना शुरू हो चुका है। सावन के मौके पर भोलेनाथ के भक्त कांवर लेकर बाबा के दर्शन को जाते हैं। लेकिन इस साल कोरोना वायरस की वजह से भक्त कांवर यात्र नहीं कर पा रहे हैं। कांवरियों के लिए हर साल सावन के महीने में कई गाने रिलीज किए जाते हैं।  इन गानों के दम पर भोलेनाथ को याद करते हुए भक्त कई किलोमीटर तक पैदल चलने का हौसला अपने अंदर भरते रहे हैं।

इस साल भले ही कांवर यात्रा का आयोजन नहीं हो पा रहा हो, लेकिन भोले बाबा के भक्तों के लिए सावन में कई गानों को रिलीज किया गया है। मशहूर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का 'महादेव का दीवाना' गाना इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। करीब एक हफ्ते पहले ही इस गाने को रिलीज किया गया था। महज सात दिनों के अंदर ही गानों को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। 

मस्ती भरे अंदाज में 'महादेव का दीवाना' में नजर आए पवन सिंह

भोजपुरी बोलबम गीत 'महादेव का दीवाना' में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अनीषा पांडे भी साथ में हैं। इन दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। गानें को आवाज पवन सिंह और गायिका प्रियंका सिंह ने दी है। जबकि इस गाने को लिखने का काम अखिलेश कश्यप ने किया है। पवन सिंह का गाना अक्सर फैंस के बीच इस तरह पॉपुलर होता आया है। 

'कांवर के पावर' ने मचाई धूम

इससे पहले मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और निरहुआ का भोले बाबा पर फिल्माया एक गाना लोगों को खासा पसंद आ रहा था। हालांकि, यह गाना 4 साल पुराना है, लेकिन सावन के कारण लोग इसे इन दिनों खूब सुन रहे हैं। 'कांवर के पावर' नामक इस गीत में इन दोनों ने शिव और पार्वती का किरदार निभाया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Web Title: Viral Bhojpuri Song pawan singh mahadev ka diwana viral on social media

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे