Video: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव इस एक्ट्रेस के साथ पहुंचे दुबई के मॉल, वायरल हो गया वीडियो

By मेघना वर्मा | Published: July 14, 2019 09:57 AM2019-07-14T09:57:29+5:302019-07-14T09:57:29+5:30

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में खेसारी लाल और काजल किसी मॉल के अंदर दिखाई दे रहे हैं।

Video: khesari lal yadav and kajal raghwani in dubai mall | Video: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव इस एक्ट्रेस के साथ पहुंचे दुबई के मॉल, वायरल हो गया वीडियो

Video: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव इस एक्ट्रेस के साथ पहुंचे दुबई के मॉल, वायरल हो गया वीडियो

भोजपुरी सिनेमा के दर्शक अपने स्टार्स से के जबरा फैन होते हैं। तभी तो देश में हो या विदेश में कहीं भी उनके साथ सेल्फी लेना या उनका वाडियो बनाना कभी नहीं भूलते। रिसेंटली भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव दुबई के मॉल पहुंचे। जहां उन्हें देखकर उनके फैंस ने कुछ ऐसा ही रिएक्शन दिया। खास बात ये है कि एक्टर अकेले नहीं बल्कि भोजुपरी एक्ट्रेस कारज राघवानी के साथ यहां पहुंचे थे। 

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में खेसारी लाल और काजल किसी मॉल के अंदर दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि काजल और खेसारी दोनों ही इस समय अपनी छुट्टियां बिताने दुबई गए है। जहां के मॉल में ये वीडियो लिया गया है। 

खेसारी लाल यादव और काजल की जोड़ी हर बार फिल्मी पर्दे पर धमाल मचाती है। दोनों जिस भी फिल्म में काम करते हैं भोजुपरी सिनेमा में वो फिल्म सुपरहिट हो जाती है। फिलहाल दोनों काम से ब्रेक लेकर छुट्टियां बिता रहे हैं। खेसारी लाल के फैन पेज पर उनका ये वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दोनों मॉल की किसी चीज को बड़े गौर से देख रहे हैं।

खेसारी लाल यादव और कारज राघवानी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि दोनों की फिल्म बलम जी आई लव यू के टाइटल सॉन्ग बलम जी आई लव यू को यू-ट्यूब पर करोड़ों बार देखा जा चुका है। इसके व्यूज 1 करोड़ से भी ऊपर हैं। 

Web Title: Video: khesari lal yadav and kajal raghwani in dubai mall

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे