भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह के साथ पटना में हुई हाथापाई, पुलिस थाने पहुंच सुलझा मामला
By अनिल शर्मा | Published: June 12, 2021 04:55 PM2021-06-12T16:55:06+5:302021-06-12T16:58:33+5:30
रामकृष्णा नगर थानाध्यक्ष के मुताबिक गुंजन सिंह किसी के यहां पहले गायक का काम करते थे। वहीं अब अलग होने पर विवाद हुआ था। पहले दोनों तरफ से फोन पर गाली गलौज हुआ।
भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर में रह रहे भोजपुरी गायक और एक्टर गुंजन सिंह से कुछ लोगों द्वारा धक्का मुक्की की गई है। हालांकि यह मामला रामकृष्णानगर थाना पहुंच गया। वहीं, इस मामले में दोनों पक्षों में से किसी की तरफ से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
रामकृष्णा नगर थानाध्यक्ष के मुताबिक गुंजन सिंह किसी के यहां पहले गायक का काम करते थे। वहीं अब अलग होने पर विवाद हुआ था। पहले दोनों तरफ से फोन पर गाली गलौज हुआ। इसके बाद गायक गुंजन सिंह जिसके यहां काम करते थे, वह उनके घर पर कुछ लोगों के साथ पहुंच गए थे। इसके बाद थाने को सूचना मिली। दोनों पक्ष को थाने लाया गया, लेकिन दोनों ने आपस में समझौता कर लिया।
गुंजन सिंह बिहार के नवादा जिले के एक छोटे से गाँव, भगवानपुर के रहने वाले हैं। गुंजन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के बहुत ही लोकप्रिय गायक हैं। उन्होंने अपनी भोजपुरी सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2013 से की है। उनके पिता का नाम गोपाल सिंह और माता का नाम विणा देवी सिंह हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा अपनी ही गाँव मे ही ली है और इंटरमीडिएट से लेकर बैचलर डिग्री तक की पढ़ाई नवादा के श्री कृष्ण रामरुचि कॉलेज बारहबीघा से की है।