दो प्रेमिकाओं के बीच फंसे पवन सिंह, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
By अनिल शर्मा | Published: June 8, 2021 05:05 PM2021-06-08T17:05:10+5:302021-06-08T17:05:10+5:30
गाने के बोल हैं- 'बतावा गोरी कैसे जिएंगे' (Batawa Gori Kaise Jiyenge)। रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। ये गाना पवन सिंह की फिल्म 'पवन पुत्र' का है।

दो प्रेमिकाओं के बीच फंसे पवन सिंह, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
पवन सिंह (Pawan Singh) को भोजपुरी का सबसे सुरीला सिंगर माना जाता है। उनके गाने के ना सिर्फ भोजपुरिया श्रोता फैन हैं बल्कि काजल राघवानी से लेकर निरहुआ तक उनकी गायिकी के प्रशंसक हैं। यही कारण है कि उनके गाने रिलीज होते ही सुनने-देखने वालों के दिलो दिमाग में घर कर जाता है।
इस बीच पवन सिंह का एक जोरदार वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है जो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह दो प्रेमिकाओं के बीच फंसे दिखाई दे रहे हैं। गाने के बोल हैं- 'बतावा गोरी कैसे जिएंगे' (Batawa Gori Kaise Jiyenge)। रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। ये गाना पवन सिंह की फिल्म 'पवन पुत्र' का है। पवन सिंह के बाकी गानों की तरह ये गाना भी रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। गाने पर अब तक 3 लाख के पार व्यूज पहुंच चुके हैं।
इस गाने में पवन सिंह, प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) और प्रियंका रेवड़ी (Priyanka Rewari) नजर आ रही हैं। काफी समय बाद प्रियंका पंडित के साथ पवन सिंह किसी गाने में नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रहे इस गाने अपनी आवाज पवन सिंह, प्रियंका सिंह और अल्का झा (Alka Jha) ने दी हैं. वहीं, इस गाने में पवन सिंह, प्रियंका पंडित और एक्ट्रेस प्रियंका रेवड़ी की कमाल की केमिस्ट्री दिख रही है। इसमें प्रियंका रेवड़ी और प्रियंका पंडित पवन सिंह के लिए लड़ रही हैं। दोनों की लड़ाई में पवन सिंह परेशान दिखाई दे रहे हैं।