Bhojpuri Song Viral: पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी ने इंटरनेट पर मचाई धूम, वीडियो बार-बार देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Published: July 9, 2020 03:45 PM2020-07-09T15:45:54+5:302020-07-09T15:57:09+5:30

पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी को भोजपुरी फिल्मों में कई बार एक साथ देखा जा चुका है। इन दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस भी हमेसा उत्सुक रहते हैं।

pawan singh and monalisa Bhojpuri Song Viral on social media | Bhojpuri Song Viral: पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी ने इंटरनेट पर मचाई धूम, वीडियो बार-बार देख रहे फैंस

3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है गाना। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlights'आटे साने गइलअ् त' को अब तक 31,086,381 व्यूज मिल चुके हैं यानी इसे 3 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।भोजपुरी गाना 'आटे साने गइलअ् त' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं।

भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह और मोनालिसा का एक गाना इन दिनों तेजी के साथ वायरल हो रहा है। पवन सिंह के गानों का इंतजार फैंस हमेशा बेसब्री के साथ करते रहते हैं। भोजपुरी गाना 'आटे साने गइलअ् त' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं। जबरदस्त डांस के साथ-साथ दोनों स्टार्स के बीच की केमिस्ट्री फैंस को दीवाना बना रही है। 

गाने में मोनालिसा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाने का म्यूजिक भी शानदार है, जो आपको अंत तक बांधने का काम करती है। इस गाने को वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज किया गया। इस गाने को पवन सिंह और अल्का झा ने गाया है। मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी 'गदर', 'जान लेबू का हो', 'सइयां दिलवा मांगेले', 'जिद्दी आशिक' और 'बनारसवाली' में एक साथ पहले भी धमाल मचा चुकी है।

3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है गाना

'आटे साने गइलअ् त'  को अब तक 31,086,381 व्यूज मिल चुके हैं यानी इसे 3 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस गाने को बार-बार देख रहे हैं। ये गाना काफी पुराना है और इस गाने में पवन और मोनालिसा दोनों ही काफी अलग दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह की मांग हमेशा से रही है। पवन सिंह एक्टिंग, डांस से ज्यादा अपने गाने के लिए पॉपुलर हैं।

11 साल की उम्र में ही पवन सिंह ने गाया था अपना पहला गाना

महज 11 वर्ष की उम्र में पवन सिंह ने अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकला जिसका नाम था ओढ़नियां वाली से जो काफी हिट रहा उसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी एल्बम निकाले लेकिन 2008 में रिलीज हुआ लॉलीपॉप लागेलू और उसका गाना जब लगावेलू जब लिपस्टिक हिले ला आरा डिस्ट्रिक जबरदस्त हिट हुआ और रातों रात पवन सिंह को स्टार बना दिया।


 

Web Title: pawan singh and monalisa Bhojpuri Song Viral on social media

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे