बॉलीवुड अभिनेता के साथ मचा चुके है धमाल, सोशल मीडिया पर विवेक का चला जादू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 1, 2022 09:13 PM2022-12-01T21:13:31+5:302022-12-01T21:21:18+5:30

जैकलीन फर्नांडिस, जाह्ववी कपूर, हनी सिंह के अलावा नेहा कक्कड़ के साथ भी उनका खास लाइव शो दर्शकों ने खूब एन्जॉय किया है।

mumbai Vivek Keshari's magic social media rocked many Bollywood actors uttar pradesh | बॉलीवुड अभिनेता के साथ मचा चुके है धमाल, सोशल मीडिया पर विवेक का चला जादू

रिलीज़ हुई फिल्म 'ब्रह्माश्त्र' के सॉन्ग 'केसरिया' को अपने अंदाज में रिक्रिएट किया है।

Highlightsकई बड़े और खास प्रोजेक्ट्स के साथ जल्द ही दर्शकों के बीच धमाका करेंगे। रिलीज़ हुई फिल्म 'ब्रह्माश्त्र' के सॉन्ग 'केसरिया' को अपने अंदाज में रिक्रिएट किया है।

उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के रहने वाले मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, अभिनेता विवेक केशरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। विवेक केशरी का जन्म 26 मार्च 2001 को हुआ था। पिताजी लेखक हैं और माताजी हाउसवाइफ हैं। विवेक सोशल मीडिया पर बेहद ही ज्यादा पॉपुलर चेहरा है।

आज उन्हें न सिर्फ आम जनता जानती है, बल्कि बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कलाकार भी परिचित है। स्क्रीन शेयर करते नजर आते है। विवेक कई तरह के खास प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। विवेक के इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स कई मिलियन में हैं, उनके पोस्ट देखकर आप बिलकुल ही हैरान हो जाएंगे।

उनकी अदाकारी और उनकी जानकारी भरी बातों को लोग कई लाखों की संख्या में देखते है और पसंद भी करते है। विवेक केशरी हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल के सॉन्ग 'ब्लॉकबस्टर' को प्रमोट करते भी नजर आ चुके है।

साथ जैकलीन फर्नांडिस, जाह्ववी कपूर, हनी सिंह के अलावा नेहा कक्कड़ के साथ भी उनका खास लाइव शो दर्शकों ने खूब एन्जॉय किया है। विवेक केशरी अपने कई बड़े और खास प्रोजेक्ट्स के साथ जल्द ही दर्शकों के बीच धमाका करेंगे। केशरी एक बेहद ही अच्छे डांसर, अभिनेता और एक वक्ता है।

उनके कई सांग्स रिलीज़ हो चुके है जो काफी पसंद किये गए है यही नहीं कई सुपरहिट गानों को वे अपने अंदाज में रिक्रिएशन भी करते है। हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'ब्रह्माश्त्र' के सॉन्ग 'केसरिया' को अपने अंदाज में रिक्रिएट किया है।

विवेक जल्द ही नए प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों के बीच अपना नया धमाका लेकर आएँगे। अब वो कोई फिल्म होगी या कोई सॉन्ग इसका खुलासा जल्द होगा। बिग बॉस फेम एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ कई गाने के वीडियो में विवेक केशरी नज़र आ चुके जिस को दर्शक बहुत पसंद किये थे।

Web Title: mumbai Vivek Keshari's magic social media rocked many Bollywood actors uttar pradesh

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे