पवन सिंह और मोनालिसा के इस गाने ने यू-ट्यूब पर मचा दिया है बवाल, बोल्ड सीन की है भरमार

By मेघना वर्मा | Published: December 7, 2018 04:31 PM2018-12-07T16:31:15+5:302018-12-07T16:31:15+5:30

मोनालिसा जहां अपने अंदाज के लिए जानी जाती हैं वंही पवन सिंह अपने अभिनय और गाने के लिए भी लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं।

monalisa and pawan singh dance video bhojpuri hot video | पवन सिंह और मोनालिसा के इस गाने ने यू-ट्यूब पर मचा दिया है बवाल, बोल्ड सीन की है भरमार

पवन सिंह और मोनालिसा के इस गाने ने यू-ट्यूब पर मचा दिया है बवाल, बोल्ड सीन की है भरमार

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और मोनालिसा लोगों के बीच हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। मोनालिसा जहां अपने अंदाज के लिए जानी जाती हैं वंही पवन सिंह अपने अभिनय और गाने के लिए भी लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। फिलहाल एक्ट्रेस मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों से दूर टीवी सीरियल्स में काम कर रही हैं मगर उसके बाद भी भोजपुरी सिनेमा में उनके प्रति लोगों की दिवानगी कम नहीं हुई है। 

इसी दिवानगी के चलते मोनालिसा और पवन सिंह के एक गाने ने यू-ट्यूब पर धूम मचा दी है। इस वीडियों में मोनालिसा पवन सिंह के साथ जमकर बेड सीन देते हुए दिखाई दे रही हैं। गाने को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी क्वीन कही जाने वाली मोनालिसा आए दिन अपने हॉट अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 

मोनालिसा अक्सर सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। अपनी और अपने पति के साथ अक्सर फोटो शेयर करती हैं। वहीं पवन सिंह भी अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर लोगों के बीच चर्चा में है।  

वायरल हो रहे इस गाने में मोनालिसा ने पवन सिंह के साथ कई हॉट सीन दिए हैं। इस यू-ट्यूब को अब तक 11 लाख लोग देख चुके हैं। इसमें उनके साथ पवन सिंह और एक अन्य कलाकार भी नजर आ रहे हैं।  इस गाने को लोग खासा पसंद कर रहे हैं। वर्तमान की बात करें तो इस समय मोनालिसा स्टार प्लस के सीरियल नजर में दिखाई दे रही हैं। जिसमें वो 200 साल की डायन का किरदार निभा रही हैं। 
 

Web Title: monalisa and pawan singh dance video bhojpuri hot video

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे