बर्थडे स्पेशल: कभी सड़क किनारे लिट्टी-चौखा बेचते थे भोजपुरी स्टार खेसारीलाल, जानें ऐसी कुछ खास बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 15, 2019 04:42 PM2019-03-15T16:42:35+5:302019-03-15T16:42:35+5:30

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का आज जन्मदिन है, एक्टर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं।

khesari lal yadav special birthday how actor became bhojpuri superstar | बर्थडे स्पेशल: कभी सड़क किनारे लिट्टी-चौखा बेचते थे भोजपुरी स्टार खेसारीलाल, जानें ऐसी कुछ खास बातें

बर्थडे स्पेशल: कभी सड़क किनारे लिट्टी-चौखा बेचते थे भोजपुरी स्टार खेसारीलाल, जानें ऐसी कुछ खास बातें

भोजपुरी सिनेमा का चमकता हुआ सितारा खेसारी लाल यादव  का आज जन्मदिन है। उनका जन्म बिहार के सिवान जिले में साल 1986 में हुआ था। आज वह अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज एक्टर अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। खेसारी के लिए स्टार बनने तक का सफर आसान नहीं था एक वक्त पर बहुत गरीबी थी उन्होंने देखी थी। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन पर कुछ खास बातें-

- फैंस को भले लगता हो कि आज वह बहुत बड़े स्टार बन गए हैं लेकिन ऐसा नहीं है। यहां तक पहुंचने के लिए स्टार को जमकर मेहनत करना पड़ा है। खेसारीलाल ने अपनी इस पहचान को बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। गरीबी के कारण एक्टर को एक वक्त में दिल्ली की सड़कों पर लिटी-चौखा तक बेचनी पड़ी थी।

- एक वक्त ऐसा भी था जब उनके गांव रसूलपुर में ही महाभारत और रामायण की कथा गाकर सुनाने वाले उनके गुरु कमलाकांत मिश्र व्यास  ने खेसारी को झाल बजाने का काम सौंप दिया। एक्टर बस यहीं से झाल बजाने के साथ कोरस गाते गाते आगे गाने गाने लगे। यहां से उनकी गायकी की शुरुआत हुई थी।


- फैंस को शायद नहीं पता हो कि उनके स्टार को एक बार अपने गाने के कारण से जेल तक भी जाना पड़ा था। दरअसल खसारी को फेमस के ऐल्बम 'बोल बम' के गाने 'काहे सानिया मिर्जा दूल्हा खोजले पाकिस्तानी' से मिला है। इस गाने के रिलीज होने के दो दिन बाद ही खेसारी लाल यादव पर सानिया मिर्जा ने मानहानि का केस कर दिया था और इसके चलते उनको 3 दिन जेल की हवा खानी पड़ी थी।

- खास बात काहे सानिया मिर्जा दूल्हा खोजले पाकिस्तानी इस गाने के कारण  वह जेल गए थे लेकिन खेसारी को इसी गाने ने सही मुकाम भी दिलाया है। इससे पहले उनको कभी सही मुकाम नहीं मिला था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
 

Web Title: khesari lal yadav special birthday how actor became bhojpuri superstar

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे