चमकी बुखार पीड़ित मरीजों से मिलने अस्पताल पहुंचे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल, सेल्फी लेने के लिए मच गई होड़

By मेघना वर्मा | Published: June 20, 2019 07:15 PM2019-06-20T19:15:39+5:302019-06-20T19:15:39+5:30

खेसारी लाल लोगों के चहेते हैं। उनकी फिल्म और उनके गाने काफी पॉपुलर हैं। हाल ही में हुए  लोकसभा चुनाव में खेसारी लाल ने दिल्ली में बीजेपी की ओर से जमकर प्रचार भी किया था। 

khesari lal yadav reaches hospital to see fever patient | चमकी बुखार पीड़ित मरीजों से मिलने अस्पताल पहुंचे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल, सेल्फी लेने के लिए मच गई होड़

चमकी बुखार पीड़ित मरीजों से मिलने अस्पताल पहुंचे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल, सेल्फी लेने के लिए मच गई होड़

इंडिया में सिर्फ बॉलीवुड स्टार ही नहीं बल्कि भोजपुरी स्टार्स की अपनी अलग ही फैन फॉलोइंग है। फैन बस एक बार अपने स्टार से मिलना उनसे हाथ मिलाना और उनके साथ सेल्फी लेना चाहते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल बिहार में चमकी बुखार और लू की चपेट में आए कई पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे। 

बिहार में इन दिनों गर्मी से कुछ यूं बुरा हाल है कि लू की चपेट में आने से कई जाने चली गई हैं। वहीं बुखार से अब तक राज्य के 130 से 135 बच्चों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में खेसारी लाल पीड़ित बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उन्हें देखते ही अपने फोन निकाले और उनके साथ सेल्फी लेने लगे। 

अफरा-तफरी का बन गया माहौल

खेसारी लाल के आने से अस्पताल में प्रशासन को भीड़ नियंत्रण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया तो ये भी जा रहा है कि उनके आने से पूरे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल सा बन गया था। सभी फैन्स अपने सुरपस्टार की एक झलक पाने के लिए तरस रहे थे। 

इस बारे में खेसारी लाल यादव से भी बात की गई। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जब उनसे पूछा गया कि वो अस्पताल क्यों आए। तो उन्होंने कहा कि उन्हें क्या पता यहां माहौल ऐसा हो जाएगा। उनके मन में जो विचार था वो उसे मार तो नहीं सकते। खेसारी लाल ने कहा कि वो बस लोगों के दुख में शामिल होने आए थे। 

लोकसभा चुनाव में किया था प्रचार

खेसारी लाल लोगों के चहेते हैं। उनकी फिल्म और उनके गाने काफी पॉपुलर हैं। हाल ही में हुए  लोकसभा चुनाव में खेसारी लाल ने दिल्ली में बीजेपी की ओर से जमकर प्रचार भी किया था। 

Web Title: khesari lal yadav reaches hospital to see fever patient

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे