VIDEO: रिलीज होते ही खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना 'लड़की पटाना' ने मचाया धमाल, फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

By अमित कुमार | Published: September 1, 2020 06:19 PM2020-09-01T18:19:15+5:302020-09-01T18:19:15+5:30

खेसारी लाल यादव अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका कोई न कोई भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर फैंस के बीच ट्रेंड करता ही रहता है।

Khesari Lal Yadav new avatar bhojpuri song Ladki Patana released | VIDEO: रिलीज होते ही खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना 'लड़की पटाना' ने मचाया धमाल, फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

बार-बार देखा जा रहा है 'लड़की पटाना' गाना। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsवीडियो को सोनी म्यूजिक ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर 31 अगस्त को रिलीज किया है। महज 24 घंटे के अंदर ही इस गाने को 21,18,941 बार देखा जा चुका है। खेसारी इस गाने में बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'लड़की पटाना' रिलीज कर दिया गया है। वीडियो को सोनी म्यूजिक ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर 31 अगस्त को रिलीज किया है। रिलीज के साथ ही यह गाना यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। महज 24 घंटे के अंदर ही इस गाने को 21,18,941 बार देखा जा चुका है। खेसारी इस गाने में बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। 

कुछ दिन पहले ही खेसारी लाल यादव ने म्यूजिक वीडियो का पोस्टर शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "हजरात, हजरात, हजरात! जल्द ही रिलीज होने वाला है, लड़की पटाना। ठीक हैं!" इस सॉन्ग को खुद खेसारी लाल यादव ने ही गाया है। वह इसमें परफॉर्म भी कर रहे हैं। खेसारी इस गाने में बिल्कुल हिप हॉप स्टाइल में नजर आ रहे हैं। 

बार-बार देखा जा रहा है 'लड़की पटाना' गाना

इस गाने के बोल लिख जाहिद अख्तर ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक विनय विनायक ने कंपोज किया है। इस वीडियो को दीपेज गोयल ने डायरेक्ट और एडिट किया है। फैंस को यह गाना काफी पसंद आ रहा है, यही वजह है कि वह इसे बार-बार सुन रहे हैं। वहीं खेसारी लाल की हिट भोजपुरी फिल्म 'मेंहदी लगाके रखना' का एक गाना इन दिनों फैंस के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इंदु सोनाली द्वारा गया हुआ 'फटकत रहिनी चाउर' गाना फैंस लगातार सुन रहे हैं। 

खेसारी के गानों का इंतजार करते हैं फैंस

इससे पहले खेसारी का एक और नया गाना 'जवानी के आग है, टेंकर से ना बुती' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने सुर दिए हैं। वहीं प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने इस गाने को लिखा है। भोजपुरी फिल्म 'एक साजिश जाल' का यह गाना फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है।

Web Title: Khesari Lal Yadav new avatar bhojpuri song Ladki Patana released

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे