Khesari Lal Yadav Song: सावन की पहली सोमवारी पर खेसारी लाल का धमाकेदार गाना 'खेलिहे बाबा PUBG'रिलीज, सोशल मीडिया वायरल

By अमित कुमार | Published: July 6, 2020 03:36 PM2020-07-06T15:36:09+5:302020-07-06T15:36:09+5:30

इस गाने को खेसारीलाल ने अपनी आवाज में रिकॉर्ड कराया है। ‘खेलिहे बाबा PUBG' के लिरिक्‍स रूपेश दुबे के हैं और म्‍यूजिक शंकर सिंह का है।

Khesari Lal Yadav kheliha baba PUBG song released on sawan somvar goes viral | Khesari Lal Yadav Song: सावन की पहली सोमवारी पर खेसारी लाल का धमाकेदार गाना 'खेलिहे बाबा PUBG'रिलीज, सोशल मीडिया वायरल

तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है गाना। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsखेसारी लाल यादव ने 'खेलिहे बाबा PUBG'भोजपुरी गाना रिलीज किया है। इस गाने को खेसारी लाल ने अपने यूट्यूब चैनल खेसारी लाल म्‍यूजिक वर्ल्‍ड पर रिलीज किया है। इस गाने को 24 घंटे से भी कम समय में तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

सावन के पावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस बार कांवर यात्रा और जलाभिषेक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। लोग मंदिरों में भी बेहद कम ही संख्या में दर्शन करने के लिए जा पा रहे हैं। इस बीच सावन की पहली सोमवाकपातगरी के मौके पर सुपर स्‍टार खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

खेसारी लाल यादव ने 'खेलिहे बाबा PUBG'भोजपुरी गाना रिलीज किया है। ये गाना उन्‍होंने अपने यूट्यूब चैनल खेसारी लाल म्‍यूजिक वर्ल्‍ड पर रिलीज किया है। सावन का पहला सोमवार शुरू होने से कुछ घंटे पहले इस गाने को रिलीज‍ किया गया है। खेसारीलाल यादव PUBG को लेकर पहले भी गाना गा चुके हैं, जो काफी पॉपुलर भी रहे थे। खेसारी लाल यादव का भोले शंकर पर फिल्ममाया गया यह पहला गीत है। 

तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है गाना

इस गाने को 24 घंटे से भी कम समय में तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इससे पहले खेसारी लाल की हिट भोजपुरी फिल्म 'मेहंदी लगाके रखना' का एक गाना फैंस के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा था। वहीं इंदु सोनाली द्वारा गया हुआ 'फटकत रहिनी चाउर' गाना फैंस लगातार सुन रहे हैं। श्याम देहाती ने गाने के बोल लिखे हैं जो कि बेहद शानदार हैं। खेसारी का एक और नया गाना 'जवानी के आग है, टेंकर से ना बुती' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है।

मुश्किलों भरा रहा है खेसारी लाल का सफर

खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। खेसारी लाल शुरुआत से ही लोक गायक और साथ ही वो अच्छे डांसर भी हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। 2012 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा और फिल्म सुपरहिट हो गई।

Web Title: Khesari Lal Yadav kheliha baba PUBG song released on sawan somvar goes viral

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे