खेसारी लाल यादव की 'राजा की आयगी बारात' 16 दिसंबर से सिनेमाघरों में, जानें इसके बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 7, 2022 02:14 PM2022-12-07T14:14:46+5:302022-12-07T14:15:17+5:30

फिल्म को थिएटर में देखने के लिए दर्शक कई दिनों से इंतजार रहे है और अब उनका इंतजार ख़त्म हो गया। क्योंकि मेकर्स ने फिल्म के रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है। 

Khesari Lal Yadav film 'Raja Ki Aayegi Baraat' in theaters from December 16 Diksha Jha, Samyuta Roy, | खेसारी लाल यादव की 'राजा की आयगी बारात' 16 दिसंबर से सिनेमाघरों में, जानें इसके बारे में

फिल्म के रिलीज़ डेट की घोषणा के बाद से काफी उत्साह बढ़ गया है।

Highlights'राजा की आयगी बारात' यह फिल्म खेसारी लाल यादव के दिल के बेहद करीब फिल्म है।फिल्म के रिलीज़ डेट की घोषणा के बाद से काफी उत्साह बढ़ गया है।

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की लम्बे समय से चर्चाओं में रही फिल्म 'राजा की आयगी बारात' के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। फिल्म 16 दिसंबर को पूरे देशभर में एक साथ रिलीज़ की जा रही है। दर्शक कई दिनों में इस फिल्म का इंतजार बड़े ही बेसब्री से कर रहे थे।

फिल्म को थिएटर में देखने के लिए दर्शक कई दिनों से इंतजार रहे है और अब उनका इंतजार ख़त्म हो गया। क्योंकि मेकर्स ने फिल्म के रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है। 'राजा की आयगी बारात' यह फिल्म खेसारी लाल यादव के दिल के बेहद करीब फिल्म है।

खेसारी काफी उत्साहित दिखे है और अब फिल्म के रिलीज़ डेट की घोषणा के बाद से काफी उत्साह बढ़ गया है। फिल्म में स्टार कास्ट की बात की जाए तो खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म में सुदीक्षा झा, संयुता रॉय, संजय पांडेय, अनूप अरोड़ा, अमित शुक्ला, पप्पू यादव, दीपक सिन्हा, संजय वर्मा, वीणा पांडेय और मनोज सिंह जैसे भोजपुरी की चहेते कलाकार नजर आएँगे।

फिल्म के हर एक कलाकार ने अपने शानदार अभिनय का प्रदर्शन किया है जिसे दर्शक हमेशा ही पसंद करते आये है। फिल्म का निर्देशन लाल बाबू पंडित ने किया है। खेसारी लाल यादव और लाल बाबू पंडित की जोड़ी कई सुपरहिट फिल्मो में एक साथ रह चुकी है और अब इस फिल्म से भी दर्शकों के बीच बड़ा धमाका करने आ रही है।

वही फिल्म के निर्माता सुरेंद्र प्रसाद ने भी खेसारी लाल यादव की कई सुपरहिट फिल्मो का निर्माण किया है। खेसारी लाल, लाल बाबू पंडित और सुरेंद्र मिश्रा की यह तिकड़ी एक बार फिर से भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचाएगी। खेसारी लाल की हर फिल्मों में संगीत का एक अहम योगदान होता है उसी प्रकार इस फिल्म  संगीत भी काफी शानदार होगा।

जिसमे म्यूजिक ओम झा द्वारा दिए दिए है और गीत लिखे है प्यारेलाल यादव ,श्याम देहाती, आज़ाद  उमा लाल यादव ने। प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया गया है और फिल्म का लेखन मनोज कुशवाहा ने किया है। ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की इस फिल्म के सिनेमाटोग्राफर एन श्रवण है वही डांस कानू मुख़र्जी ने अपने यूनिक स्टाइल से करवाया है। फिल्म के एडिटर जीतेन्द्र सिंह और एक्शन दिलीप यादव द्वारा किया गया है। 

Web Title: Khesari Lal Yadav film 'Raja Ki Aayegi Baraat' in theaters from December 16 Diksha Jha, Samyuta Roy,

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे