VIDEO: सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा खेसारी लाल यादव का नया गाना 'हसबैंड बना ले', मिल चुके हैं लाखों व्यूज

By अमित कुमार | Published: November 24, 2020 04:19 PM2020-11-24T16:19:56+5:302020-11-24T16:21:19+5:30

भोजपुरी गानों की बात हो सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नाम न आया ऐसा शायद ही कभी हुआ हो। अपनी मधुर आवाज से यूपी-बिहार के साथ-साथ पूरे देश में तहलका मचाने वाले खेसारी लाल यादव का एक और गाना इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

Khesari Lal Yadav and Khushbu Tiwari Husband Bana Le Bhojpuri New Song viral | VIDEO: सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा खेसारी लाल यादव का नया गाना 'हसबैंड बना ले', मिल चुके हैं लाखों व्यूज

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsमहज तीन हफ्तों के अंदर ही इस गाने को 43,05,669 बार सुना जा चुका है। इस गाने को यूट्यूब पर भोजपुरियां दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।खेसारी लाल यादव के पुराने गाने अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'हसबैंड बना ले' रिलीज कर दिया गया है। गाने को रिलीज हुए तीन हफ्तों का समय हो चुका है, लेकिन अभी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। महज तीन हफ्तों के अंदर ही इस गाने को 43,05,669 बार सुना जा चुका है। खेसारी इस गाने में बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। 

इस गाने को यूट्यूब पर भोजपुरियां दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। गाने का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि इस वीडियो को अब तक 43 लाख से ज्यादा बार सुना जा चुका है। खेसारी लाल यादव के पुराने गाने अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव संग खुशबू नजर आ रही हैं। 
      
खेसारी लाल ने फिलहाल अभी इस गाने का ऑडियो वर्जन रिलीज किया है। अगर सूत्रों की मानें तो हो सकता है कि अगले कुछ दिनों बाद इसका वीडियो भी देखने को मिल सकता है। गाने को आवाज खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी ने दी है। वहीं खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इन दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को फैंस ने हमेशा सराहा है। रोमांटिक केमिस्ट्री से सजा भोजपुरी गाना 'ए बलम जी मुआ देबअ का' का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है।

इससे पहले खेसारी लाल की हिट भोजपुरी फिल्म 'मेहंदी लगाके रखना' का एक गाना फैंस के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा था। वहीं इंदु सोनाली द्वारा गया हुआ 'फटकत रहिनी चाउर' गाना फैंस लगातार सुन रहे हैं। श्याम देहाती ने गाने के बोल लिखे हैं जो कि बेहद शानदार हैं। खेसारी का एक और नया गाना 'जवानी के आग है, टेंकर से ना बुती' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। 

Web Title: Khesari Lal Yadav and Khushbu Tiwari Husband Bana Le Bhojpuri New Song viral

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे