करीना-ऐश्वर्या नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस के डाई हार्ड फैंन हैं निरहुआ, क्लास बंक करके देखने जाते थे इनकी फिल्में

By मेघना वर्मा | Published: April 8, 2019 11:05 AM2019-04-08T11:05:07+5:302019-04-08T11:05:07+5:30

आम्रपाली दूबे ने बताया कि कैसे उन्हें पहली फिल्म मिली और वो सिनेमाघर में 50 दिन तक चली। उनकी ये फिल्म निरहुआ के साथ ही थी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

Dinesh Lal Yadav Nirahua is a day hard fan of karishma kapoor | करीना-ऐश्वर्या नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस के डाई हार्ड फैंन हैं निरहुआ, क्लास बंक करके देखने जाते थे इनकी फिल्में

करीना-ऐश्वर्या नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस के डाई हार्ड फैंन हैं निरहुआ, क्लास बंक करके देखने जाते थे इनकी फिल्में

टीवी के सबसे पॉपुलर शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा में स्टारस अपने दिल के राज खोल के रख देते हैं। हंसते-हसांते हुए कई बार वो अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को याद कर लेते हैं। ऐसे में लोगों के दिलों में घर कर गए भोजपुरी स्टार्स ही क्यों ना हों। 

कपिल शर्मा शो के रिसेंट शो पर भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार्स दिनेश लाल निरहुआ, आम्रपाली दूबे और खेसाली लाल यादव के साथ रानी चटर्जी ने इंट्री की थी। इस एपिसोड में इन सभी कलाकरों ने अपने दिल के कई राज खोले। 

आम्रपाली दूबे ने जहां अपने भोजपुरी फिल्मी करियर के सफर को बताया तो वहीं खेसारी लाल ने भी अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ यादें शेयर की। शो पर निरहुआ ने बताया की वो बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के जबरजस्त फैन हैं। उनकी फिल्म देखने के लिए निरहुआ अपनी क्लास बंक करके जाया करते थे। बॉलीवुड की लोलो यानी करीश्मा कपूर के डाई हार्ड फैन हैं। 

एनसीसी की क्लास बंक करके निरहुआ उनकी फिल्म देखने जाते थे। उन्होंने बताया की राजा हिंदुस्तानी फिल्म देखने वो क्लास बंक करके ही गए थे। वहीं आम्रपाली दूबे और निरहुआ की जोड़ी लोगों को खूब भाती है। दोनों ने एक साथ लगभग 25 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 

आम्रपाली दूबे ने बताया कि कैसे उन्हें पहली फिल्म मिली और वो सिनेमाघर में 50 दिन तक चली। उनकी ये फिल्म निरहुआ के साथ ही थी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी के बाद से लोद इन दोनों को ऑनस्क्रीन देखना पसंद करते हैं। 

Web Title: Dinesh Lal Yadav Nirahua is a day hard fan of karishma kapoor

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे