Viral Bhojpuri Song: बेहद रोमांटिक है आम्रपाली दुबे और निरहुआ का यह भोजपुरी गाना, बार-बार देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Published: December 14, 2020 05:13 PM2020-12-14T17:13:50+5:302020-12-14T17:19:05+5:30

सोशल मीडिया पर भोजपुरी गाने अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं। इन दिनों आम्रपाली दुबे और दिनेशलाल यादव निरहुआ का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है।

Dinesh Lal Yadav Nirahua and Monalisa romantic Bhojpuri Song goes viral | Viral Bhojpuri Song: बेहद रोमांटिक है आम्रपाली दुबे और निरहुआ का यह भोजपुरी गाना, बार-बार देख रहे फैंस

आम्रपाली दुबे और निरहुआ। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsआम्रपाली दुबे और दिनेशलाल यादव निरहुआ ने एक साथ कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।इन दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं, यही वजह है कि इन पर फिल्माए गए गीत सुपरहिट साबित होते हैं।

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेशलाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे कामयाब जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों को साथ देखने वाले फैंस की तादाद भी काफी अधिक है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री शानदार रही है, यही वजह है कि फैंस इन्हें देखने का इंतजार बेसब्री के साथ करते हैं। 

इन दिनों आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक पुराना गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने ने यू-ट्यूब पर तहलका मचा दिया है। 'माथा फेल हो गईल' यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और लोग उसे खूब देख रहे हैं। ये गाना सुपहिट भोजपुरी फिल्म 'राजा बाबू' का है। इस फिल्म के सभी गानों को फैंस ने पसंद किया था, लेकिन ये गाना बाकी गीतों से हर मामले में बेहतर है। 

धमाकेदार डांस ने फैंस को बनाया दीवाना

गाने में निरहुआ और आम्रपाली के धमाकेदार डांस के साथ-साथ इनका रोमांस भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इन दोनों का बोल्ड अंदाज देखकर फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इन दोनों का डांस और रोमांस करने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गाने के शानदार व्यूज बताता है कि फैंस इसे बार-बार देखने को मजबूर हो रहे हैं। 

'निरहुआ रिक्शावाला' ने मचाई थी धूम

निरहुआ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2006 में भोजपुरी फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लिओ रे' से कल्पना पटवारी और सुनील छैला बिहारी के साथ सहायक अभिनेता के रूप में की थी। साल 2008 में दिनेश लाल पहली बार फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' में लीड रोल में दिखाई दिए और फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

Web Title: Dinesh Lal Yadav Nirahua and Monalisa romantic Bhojpuri Song goes viral

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे