सलमान खान की 'भारत' से ईद के मौके पर सीधे टक्कर लेने आ रही है खेसारी लाल और पवन सिंह की ये फिल्में, जानिए यहां
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 5, 2019 04:07 PM2019-06-05T16:07:26+5:302019-06-05T16:07:40+5:30
भारत में देशभक्ति और एक्शन का भरपूर डोज है। भारत को टक्कर देने के लिए भोजपुरी सिनेमा की दो बड़ी फिल्में पर्दे पर रिलीज हो रही हैं।
एक्टर सलमान खान भारत फिल्म लेकर इस साल आए हैं, जिसमें उनके अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आई हैं। फिल्म ईद के मौके पर पर्दे पर रिलीज हुई है। ऐसे में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
भारत में देशभक्ति और एक्शन का भरपूर डोज है। भारत को टक्कर देने के लिए भोजपुरी सिनेमा की दो बड़ी फिल्में पर्दे पर रिलीज हो रही हैं। खेसारीलाल यादव अपने भोजपुरिया फैन्स के लिए लेकर आ रहे हैं। तो वहीं काजल राघवानी के साथ कूली नम्बर 1 और पवन सिंह ला रहे हैं अपनी बहुप्रतिक्षित भोजपुरी फ़िल्म मैंने उनको सजन चुन लिया।
सलमान खान की भारत का मुकाबला इन दोनों की फिल्मों से होगा। भोजपुरी वर्ग अगर इन फिल्मों को देखता है तो सलमान खान को खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कूली नम्बर 1 भारत के ही जैसे पूरे देश मे रिलीज़ हो रही है जबकि पवन सिंह की फ़िल्म केवल बिहार और झारखंड में रिलीज़ हो रही है।
'कूली No. 1'
कूली नम्बर 1 में खेसारीलाल अच्छे परिवार से दिखाए गए हैं लेकिन एक बार जब वह वृद्धाश्रम आते हैं तो यहीं के हो जाते हैं। उनके पीछे उनकी प्रेमिका का रोल कर रहीं काजल राघवानी भी चली आती हैं। क्लाइमेक्स के बाद वह वृद्धाश्रम स्कूल में बदल जाता है और वहां रहने वाले बुज़ुर्ग अपने घर लौट जाते हैं। यह सब कैसे होता है और खेसारीलाल इस वृद्धाश्रम की ज़मीन पर कब्ज़ा करने वाले गुंडों से कैसे निपटते हैं यह फिल्म में देखने को मिलेगा।
'मैंने उनको सजन चुन लिया'
पवन सिंह की फ़िल्म मैंने उनको सजन चुन लिया की कहानी एक प्रेमी की है। प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए पूरी दुनिया से लड़ने को तैयार है और वह कैसे उसके खूंखार भाई, चाचा और बाप से लड़ कर अपना प्यार पाता है यही फ़िल्म का थीम है।
दर्शकों को लिए यह ईद का त्योहार सच में काफी मनोरंजक होने वाला है उन्हें सलमान खान के साथ पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की भी फ़िल्में देखने को मिलेंगी। ऐसे में देखना होगा कि इन तीनों ही फिल्मों का साथ में रिलीज होने से एक दूसरे की कमाई पर असर पड़ता है कि नहीं।