छठ पूजा पर आया भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव का गीत 'आरा छपरा के घाट निक लागेला', यूट्यूब पर मची धूम

By गुलनीत कौर | Published: November 10, 2018 10:08 AM2018-11-10T10:08:55+5:302018-11-10T10:08:55+5:30

इस बार छठ पर्व 11 नवंबर नहाय खाय से शुरू हो जाएगा। इस व्रत का पहला अर्घ्य 13 नवंबर की शाम और सूर्य देव को दूसरा अर्घ्य 14 नवंबर की सुबह दिया जाएगा। 

Chhath Puja special: Bhojpuri Singer Khesari Lal Yadav ara chapra ke ghat nik lagegla song | छठ पूजा पर आया भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव का गीत 'आरा छपरा के घाट निक लागेला', यूट्यूब पर मची धूम

छठ पूजा पर आया भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव का गीत 'आरा छपरा के घाट निक लागेला', यूट्यूब पर मची धूम

भोजपुरी सिनेमा को पसंद करने वालों के बीच पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, खेसारी लाल यादव, काजल रघवानी जैसे नाम काफी पॉपुलर रहते हैं। अब चूंकि छठ का पर्व है तो भोजपुरी जगत के ये सितारे एक एक करके अपने गानों को लेकर आ रहे हैं और इनके गीतों ने यूट्यूब पर तहलका मचाया हुआ है। 

भोजपुरी के सुपरहिट सिंगर खेसारी लाल यादव ने खास छठ पर्व के लिए एक नया गीत गाया है जिसका नाम है 'आरा छपरा के घाट निक लागेला'। इसका मतलब होता है कि आरा और छपरा का घाट छठ पर्व की वजह से अच्छा लग रहा है।

खेसारी लाल भोजपुरी जगत के जाने माने कलाकार हैं। निरहुआ की तरह की भोजपुरी सिनेमा को छाने वालों द्वारा खेसारी लाल के गीतों को बहुत सुना जाता है। छठ के मौके पर आए खेसारी लाल के इस गीत के बोल और स्वर, दोनों ही खुद खेसारी लाल यादव के हैं।

यह भी पढ़ें: छठ पूजा 2018: जानें नहाय खाय, खरना, पहले-दूसरे अर्घ्य की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

छठ पर्व 2018

इस बार छठ पर्व 11 नवंबर नहाय खाय से शुरू हो जाएगा। इस व्रत का पहला अर्घ्य 13 नवंबर की शाम और सूर्य देव को दूसरा अर्घ्य 14 नवंबर की सुबह दिया जाएगा। 

छठ पूजा को मुख्य रूप से बिहार के लोग ही मनाते हैं। बिहार के बाद पड़ोसी देश नेपाल में भी यह पर्व बड़े आयोजन के साथ मनाया जाता है। धीरे धीरे इस पर्व की प्रसिद्धि के साथ यह पर्व उत्तर भारत के कई राज्यों में मनाया जा रहा है। छठ पूजा में सूर्य देव, छठ मैया और पवित्र नदियों का विशेष महत्व होता है।

छठ पर काजल राघवानी का गीत

छठ पर्व के अवसर पर भोजपुरी सिंगर काजल राघवानी ने भी एक गीत की पेशकश की। इस गीत का नाम है 'पेन्हीं ना बलम जी पियरिया'। 

छठ पर आम्रपाली दुबे का गीत

काजल राघवानी के बाद आम्रपाली दुबे ने भी छठ पूजा के अवसर पर 'चले के बाटे छठी घात ए पिया' गीत गाया। इस गीत के स्वर और सुर, दोनों आम्रपाली दुबे के हैं। यह गीत 4 दिनों में 20 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है। 

Web Title: Chhath Puja special: Bhojpuri Singer Khesari Lal Yadav ara chapra ke ghat nik lagegla song

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे