Bhojpuri Viral Song: अक्षरा सिंह संग मिलकर पवन सिंह ने YouTube पर मचाया धमाल, खूब देखा जा रहा रोमांटिक गाना

By अमित कुमार | Published: July 30, 2020 02:25 PM2020-07-30T14:25:06+5:302020-07-30T14:27:52+5:30

पवन सिंह के पुराने गाने अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फैंस के बीच पवन सिंह की इमेज एक रोमांटिक हीरो की है और वह हर बार अपने गानों से इसे साबित भी करते रहे हैं।

Bhojpuri Viral Song pawan singh and akshara singh movie tridev | Bhojpuri Viral Song: अक्षरा सिंह संग मिलकर पवन सिंह ने YouTube पर मचाया धमाल, खूब देखा जा रहा रोमांटिक गाना

वायरल हुआ 'होठलाली में रोटी बोर के' गाना। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlights अक्षरा और पवन सिंह की ऑनस्क्रीन जोड़ी को हमेशा ही फैंस की ओर से खूब सारा प्यार मिला है।पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना 'होठलाली में रोटी बोर के' यूट्यूब पर काफी देखा और पसंद किया जा रहा है।

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। यही वजह है कि यू-ट्यूब पर उनका गाना अक्सर ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रहता है। अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी के कई एक्टरों के साथ ऑन स्क्रीन खूब पसंद की जाती रही है। लेकिन पवन सिंह के साथ वह सबसे ज्यादा पसंद की गई है। 

अक्षरा और पवन सिंह की ऑनस्क्रीन जोड़ी को हमेशा ही फैंस की ओर से खूब सारा प्यार मिला है। इन दोनों का एक पुराना रोमांटिक गाना इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।  पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना 'होठलाली में रोटी बोर के' यूट्यूब पर काफी देखा और पसंद किया जा रहा है। हालांकि, पिछले लंबे समय से ये दोनों स्टार्स किसी गाने में एक साथ नजर नहीं आए हैं। 

वायरल हुआ  'होठलाली में रोटी बोर के' गाना

'होठलाली में रोटी बोर के' के बारे में बात करें तो इस गाने अक्षरा शॉर्ट ड्रेस पहने डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को वेब म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गाना 1 अगस्त 2017 को रिलीज किया गया था। अक्षरा सिंह और पवन सिंह का ये सुपरहिट गाना भोजपुरी फिल्म 'त्रिदेव' का है।

फिल्म 'त्रिदेव'के गाने को खूब देख रहे फैंस 

फिल्म 'त्रिदेव' का एक और गाना फैंस बार-बार देख रहे हैं। गाने के बोल हैं... 'चल न पिपरवा के तरवा, ओहिजा सारा काम हो जाई'। इन दोनों की जोड़ी पिछले लंबे अर्से से लोगों का मनोरंजन करते आ रही है। इससे पहले पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना 'दुगो रखले बानी' यूट्यूब पर रिलीज किया गया गया था। इस गाने को भी फैंस से भरपूर प्यार मिला था। 

Web Title: Bhojpuri Viral Song pawan singh and akshara singh movie tridev

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे