सोशल मीडिया और यूट्यूब की क्वीन बनीं शुभी शर्मा, देखिए 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' की जबरदस्त फोटो
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: April 4, 2019 04:30 PM2019-04-04T16:30:46+5:302019-04-04T16:30:46+5:30
ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा आये दिन अपने फिल्मो के माध्यम से मीडिया में चर्चा की पात्र बनी हुई है।
ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा आये दिन अपने फिल्मो के माध्यम से मीडिया में चर्चा की पात्र बनी हुई है। ऐसे तो अपने हमेसा उनको फिल्मो, अवार्ड शोज और इवेंट्स में तहलका मचाते हुए देखा होगा, लेकिन इस बार शुभी शर्मा की फिल्म "निरहुआ हिंदुस्तानी 3" जो एक हफ्ते पहले यानि यूट्यूब पर अपलोड किया गया है, जिसको अब - तक दो करोड़ एक लाख सत्तानबे हजार पांच सौ नवासी (20,127,589) लोगो ने देख लिया।
फिल्म में शुभी शर्मा के अलावा जुबली स्टार दिनेशलाल यादव उर्फ़ निरहुआ और आम्रपाली दुबे भी नजर आ रही है, इस फिल्म में शुभी शर्मा का किरदार एक मॉडर्न लड़की के रूप में है। फिल्म में शुभी शर्मा का नाम सोना चौधरी रखा गया है।
शुभी ने बी फिल्म्स डिजिटल मीडिया से बात करते समय बताया की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी ३ बहुत पारिवारिक फिल्म है, इसको छोटे से लेकर बढे बूढ़े सभी लोग देख सकते है। इस फिल्म में किसी तरह कि कोई अश्लीलता दृश्य नहीं है यही कारण है की फिल्म को इतना पसंद किया जा रहा है, पिछले महीने मै पटना में एक शो करने गयी हुई थी उस शो में मेरे साथ खेसारी लाल यादव जी भी गए थे उस शो में
तक़रीबन लाखों लोगो ने हिस्सा लिया था जिसको देख कर मन में खुशी की लहर दौड़ गयी। शुभी ने अपने कुछ आगामी फिल्मो के नाम :- अर्धाग्नि, दरार 2, जाल, बंधन प्यार के, में भी दर्शको को शुभी शर्मा का अलग - अलग अंदाज और किरदार देखने मिलेगा।