खेसारी लाल का ये भजन यू-ट्यूब पर हुआ वायरल, लाखों बार देख चुके हैं लोग
By मेघना वर्मा | Published: October 30, 2018 03:39 PM2018-10-30T15:39:31+5:302018-10-30T15:39:31+5:30
सिर्फ यही नहीं इसके अलावा भी खेसारी लाल का एक देवी गीत रुनझुन बाजे पैंजनिया भी काफी पसंद किया जा रहा है।
भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गानों को लोग खासा पसंद करते हैं। यही कारण है कि इनके गाने पर इतने ज्यादा व्यूज आ जाते हैं। हाल ही में खेसारी लाल के भक्ति गीत ने यू-ट्यूब पर तहलका मचा दिया है अब तक 78 लाख लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।
खेसारी लाल का देवी गीत निमिये गछिये मोर मइया पसंद करेली गाना सिर्फ यू-ट्यूब और सोशल साइट्स पर छा गया है। अब तक इसे कुल 78 लाख 20 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। देवी मां का ये गीत सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि हिंदी भाषी लोगों के बीच भी काफी पसंद किया जा रहा है।
सिर्फ यही नहीं इसके अलावा भी खेसारी लाल का एक देवी गीत रुनझुन बाजे पैंजनिया भी काफी पसंद किया जा रहा है। आप भी डालिए इस गाने पर नजर
आपको बता दें इस गीत के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक है धनंजय मिश्रा के।
देखिए खेरासी लाल के अन्य देवी गीत जिसे लोग खासा पसंद करते हैं।