खेसारी लाल यादव और पराग पाटिल की जोड़ी धमाल मचाने को तैयार, भोजपुरी फिल्म 'गॉड फादर' की शूटिंग शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 12, 2022 09:01 PM2022-12-12T21:01:47+5:302022-12-12T21:02:36+5:30

खेसारी लाल यादव 1 जनवरी 2023  से फिल्म की शूटिंग को ज्वाइन करेंगे। खेसारी लाल यादव के साथ कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन करने वाले निर्देशक पराग पाटिल फिल्म का निर्देशन कर रहे है।

Bhojpuri film 'God Father' begins Khesari Lal Yadav and Parag Patil ready rock shooting pair Sanjay Pandey, Vinod Mishra | खेसारी लाल यादव और पराग पाटिल की जोड़ी धमाल मचाने को तैयार, भोजपुरी फिल्म 'गॉड फादर' की शूटिंग शुरू

खेसारी लाल यादव के साथ विनोद मिश्रा, संजय पांडेय, संजय वर्मा, सुबोध सेठ और डॉ यादवेंद्र यादव भी नजर आएँगे।

Highlightsफिल्म के माध्यम से एक और बड़ा धमाका वे जल्द करेंगे।खेसारी लाल यादव के साथ विनोद मिश्रा, संजय पांडेय, संजय वर्मा, सुबोध सेठ और डॉ यादवेंद्र यादव भी नजर आएँगे।

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एक नई भोजपुरी फिल्म 'गॉड फादर' का मुहूर्त मुंबई में किया गया। मुहूर्त के साथ ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है। फ़िलहाल दर्शकों के चहेते सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों लन्दन में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है।

खेसारी लाल यादव 1 जनवरी 2023  से फिल्म की शूटिंग को ज्वाइन करेंगे। खेसारी लाल यादव के साथ कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन करने वाले निर्देशक पराग पाटिल इस फिल्म का निर्देशन कर रहे है। खेसारी लाल और पराग पाटिल की जोड़ी सुपरहिट जोड़ी मानी जाती है और अब इस फिल्म के माध्यम से एक और बड़ा धमाका वे जल्द करेंगे।

फिल्म के मुहूर्त के साथ ही फिल्म का पहला शार्ट एक्टर संजय पांडेय, विनोद मिश्रा और संजय वर्मा ने दिया है, जो फिल्म का एक अहम सीन है। फिल्म के कलाकारों की बात करे तो फिल्म में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ विनोद मिश्रा, संजय पांडेय, संजय वर्मा, सुबोध सेठ और डॉ यादवेंद्र यादव भी नजर आएँगे।

फिल्म के कई कलाकारों का चयन अभी किया जा रहा है, वही फिल्म की मुख्य एक्ट्रेस का चयन भी अभी किया जा रहा है। फिल्म के कैमरामैन आर आर प्रिंस है। टेक्नियियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनने जा रही फिल्म को लेकर निर्देशक पराग पाटिल ने बताया की फिल्म ''गॉड फादर" खेसारी जी के साथ हम कर रहे हैं। फ़िल्म की कहानी रिवील नहीं कर सकते अभी और न ही फ़िल्म की हिरोइन की कास्टिंग हुई है। लेकिन गॉड फादर फ़िल्म मेरे करियर की शान बनेगी ये कन्फर्म है।''

Web Title: Bhojpuri film 'God Father' begins Khesari Lal Yadav and Parag Patil ready rock shooting pair Sanjay Pandey, Vinod Mishra

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे