Bhojpuri Devi Geet: नवरात्रि पर अक्षरा सिंह का गाना 'चौसठ जोगिनिया माई' का फर्स्ट लुक जारी, दिखीं रौद्र रूप में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 28, 2022 09:57 AM2022-09-28T09:57:42+5:302022-09-28T10:01:07+5:30

अक्षरा सिंह के आने वाले भोजपुरी देवी गीत का पोस्टर जारी हो चुका है। 'चौसठ जोगिनिया माई' गीत में अक्षरा रौद्र रूप में दिख रही हैं। गाना 'चौसठ जोगिनिया माई' अक्षरा सिंह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज किया जाएगा।

Bhojpuri Devi Geet: First look of Akshara Singh's song 'Chausath Joginiya Mai' released on Navratri | Bhojpuri Devi Geet: नवरात्रि पर अक्षरा सिंह का गाना 'चौसठ जोगिनिया माई' का फर्स्ट लुक जारी, दिखीं रौद्र रूप में

अक्षरा सिंह का गाना 'चौसठ जोगिनिया माई' का फर्स्ट लुक जारी

मुंबई: शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ भोजपुरी स्टार सिंगर–एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के अपकमिंग देवी गीत का पोस्टर जारी हो चुका है। यह पोस्टर अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जारी किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। यह गाना 'चौसठ जोगिनिया माई' है, इसमें अक्षरा रौद्र रूप में दिखी हैं। यह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे महंगा गाना बताया जा रहा है। इसे बनाने में बहुत समय भी लगा है।

अक्षरा ने इस गाने के फर्स्ट लुक के साथ लिखा कि मेरे नए देवी गीत का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। यह मेरे चैनल से जल्द ही रिलीज होगा। उन्होंने लिखा कि एक नया अवतार और एक अथक प्रयास से इस बार माता रानी और आपके लिए। जय माता दी। इस गाने में अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है और इसके म्यूजिक वीडियो में भी वह नजर आ रही हैं। इस गाने के गीतकार मनोज मतलबी हैं और संगीतकार शिशिर पांडे हैं। वीडियो डायरेक्टर एम.के.गुप्ता जॅाय (मनोज) हैं। 

गाना 'चौसठ जोगिनिया माई' अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया जाना है। उससे पहले इस गाने का टीजर आउट होगा। इस गाने में अक्षरा का रौद्र रूप नजर आ रहा है। गाने की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने में अक्षरा के साथ तकरीबन 80 डांसर नजर आने वाली हैं।

Web Title: Bhojpuri Devi Geet: First look of Akshara Singh's song 'Chausath Joginiya Mai' released on Navratri

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे