बिंदास अदाओं से निधि झा ने फैंस को बनाया दीवाना, वायरल हो रहा वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 19, 2018 03:10 PM2018-10-19T15:10:27+5:302018-10-19T15:11:38+5:30

फिल्म ‘गैंगस्टर दुल्हनिया’के इस गाने में निधि के जबरदस्त डांस को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

bhojpuri dancer nidhi jha dance video viral on internet | बिंदास अदाओं से निधि झा ने फैंस को बनाया दीवाना, वायरल हो रहा वीडियो

फाइल फोटो

भोजपुरी की ‘लूलिया गर्ल’ कही जाने वालीं एक्ट्रेस निधि झा फैंस के दिलों पर जमकर राज करती हैं। उनके चाहने वालों को खासकर उनका डांस बहुत पसंद हैं। हाल ही में निधि झा का एक नया डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

फिल्म ‘गैंगस्टर दुल्हनिया’के इस गाने में निधि के जबरदस्त डांस को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ‘जवानी के धन सनकावता मन’ गाने में निधि झा के साथ अभिनेता गौरव झा भी नजर आ रहे हैं। इस गाने को पहले ही यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। 

इस वीडियो पर अभी तक करीब पचास हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। इस गीत को खुश्बू जैन और अमन श्लोक ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने के लिरिक्स शेखर मधुर ने लिखे हैं। गाने के निर्माता कुमार विवेक हैं।

बता दें कि हाल ही में भोजपुरी सम्मेलन में निधि झा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान निधि झा को देश की राजधानी दिल्ली में विश्व भोजपुरी सम्मेलन में दिया गया।फिल्म ‘गैंगस्टर दुल्हनिया’ में निधि झा बिल्कुल अलग लुक में नजर आई हैं। 

इस फिल्म में निधि झा दबंग महिला के रुप में नजर आईं उनके जबरदस्त एक्शन सीन्स को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। निधि झा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वो अपने प्रशंसकों के लिए तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।

Web Title: bhojpuri dancer nidhi jha dance video viral on internet

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे