VIDEO: मनोज बाजपेयी का 'बंबई में का बा' भोजपुरी रैप रिलीज, सोशल मीडिया पर फैंस को पसंद आ रहा है एक्टर का देसी अंदाज

By अमित कुमार | Published: September 10, 2020 08:48 PM2020-09-10T20:48:05+5:302020-09-10T20:48:05+5:30

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर मनोज बाजपेयी पहली बार किसी भोजपुरी सॉन्ग में अपनी अवाज देते नजर आए। मनोज बाजपेयी का यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

Bhojpuri Anubhav Sinha and Manoj Bajpayee Rap Song Bambai Main Ka Ba goes viral | VIDEO: मनोज बाजपेयी का 'बंबई में का बा' भोजपुरी रैप रिलीज, सोशल मीडिया पर फैंस को पसंद आ रहा है एक्टर का देसी अंदाज

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsबिहार से संबंध रखने वाले अनुभव सिन्हा लंबे समय से भोजपुरी गाने पर काम करना चाहते थे। अनुभव सिन्हा की ये ख्वाहिश लॉकडाउन के दौरान मनोज बाजपेयी की मदद से पूरी हुई। इन दिनों अनुभव सिन्हा अपने भोजपुरी गाने के कारण चर्चा में हैं।

बॉलीवुड के मशहूर डारेक्टर अनुभव सिन्हा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। हाल ही में आई उनकी फिल्म 'थप्पड़' को दर्शकों ने काफी सराहा था। वहीम इससे पहले मुल्क के जरिए उन्होंने समाज को एक कड़ा संदेश पहुंचाने का काम किया था। इन दिनों अनुभव सिन्हा अपने भोजपुरी गाने के कारण चर्चा में हैं। 

बिहार से संबंध रखने वाले अनुभव सिन्हा लंबे समय से भोजपुरी गाने पर काम करना चाहते थे। अनुभव सिन्हा की ये ख्वाहिश लॉकडाउन के दौरान मनोज बाजपेयी की मदद से पूरी हुई।  'बंबई में का बा' नामक गाने को 9 सितंबर को रिलीज किया गया। रिलीज होते ही इस गाने को दर्शकों से बेशुमार प्यार मिल रहा है। गाना सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। 

 देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं मनोज बाजपेयी

खास बात यह है कि इस गाने में पहली बार बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी एक देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं यह पूरा गीत मनोज बाजपेयी द्वारा गाया और परफॉर्म किया गया है। अभी तक इस वीडियो को दो लाख 16 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने में मुंबई की खासियतों का जिक्र किया गया है। बताया गया है कि आखिर मुंबई में ऐसा क्या है जो हर कोई यहां आना चाहता है।  

अनुभव सिन्हा ने गाने को लेकर कही ये बड़ी बात

गाने को शेयर करते हुए मनोज बाजपेयी ने ट्वीट कर लिखा, ‘आप सभी लोगों के सामने जनता की भरपूर मांग पर पेश कर रहा हूं, प्यार के साथ। बंबई में का बा।’ वहीं अनुभव सिन्हा ने म्यूजिक वीडियो के बारे में कहा, 'मैं काफी समय से एक भोजपुरी गाना करना चाहता था। मैं 70 के दशक से भोजपुरी माहौल में बड़ा हुआ है और बहुत से लोगों को अब भी अहसास नहीं है कि उन दिनों, भोजपुरी संगीत बहुत उत्तम दर्जे का हुआ करता था। '

Web Title: Bhojpuri Anubhav Sinha and Manoj Bajpayee Rap Song Bambai Main Ka Ba goes viral

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे