जल्द शादी के बंध में बंधेंगी भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, साल के इस महीने में करेंगी वेडिंग
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 23, 2020 05:10 PM2020-01-23T17:10:17+5:302020-01-23T17:10:17+5:30
रानी चटर्जी ने बताया है कि वह दिसबंर महीने में शादी ने बंधन में बंध जाएंगीं। लेकिन अभी वह अपने होने वाले पति को सभी के सामने नहीं लाना चाहती हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी से भला कौन रूबरू नहीं है। रानी भोजपुरी सिनेमा की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वह फैंस के दिलों में राज करती हैं। रानी चटर्जी के लिए साल 2020 बेहद स्पेशल होने जा रहा है। हर लड़की की तरह से रानी का बड़ा सपना इस साल पूरा होने वाला है।
दरअसल रानी इस साल शादी करने जा रही हैं। स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार रानी इसी साल दिसबंर के महीने में सात फेरे ले लेंगी।हालांकि वे किससे शादी करने जा रही हैं उनका जीवनसाथी कौन है इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।
खबर के अनुसार रानी चटर्जी ने बताया है कि वह दिसबंर महीने में शादी ने बंधन में बंध जाएंगीं। लेकिन अभी वह अपने होने वाले पति को सभी के सामने नहीं लाना चाहती हैं। रानी के अनुसार वह शादी के एक महीने पहले सभी के सामने अपने होने वाले पति को लाएंगी।जिससे वह शादी करेंगीं।
लेकिन खास बात ये है कि रानी ने इतना बता दिया है कि उनका ये सीक्रेट बॉयफ्रेंड एक टीवी एक्टर है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी चटर्जी ने 300 से ज्याजा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। उन्हें भोजपुरी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। आपको बात दें कि रानी को फैंस जल्द कलर्स के टीवी शो खतरों के खिलड़ी 10 में भी देखेंगे।