भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ उनके मैनेजर ने किया बड़ा धोखा, प्राइवेट चैट शेयर कर बताई कहानी
By अनिल शर्मा | Published: June 9, 2021 04:30 PM2021-06-09T16:30:33+5:302021-06-09T16:34:12+5:30
शल मीडिया मैनेजर पर चीटिंग का आरोप लगाते हुए भोजपुरी एक्ट्रेस ने कहा कि पूनम ने लिखा- ये बी फिल्म्स डिजीटल मीडिया का बंदा है। इसे मैंने अपना फेसबुक मैनेज करने को दिया था। अब ये ना तो मेरा पेआउट अकाउंट दे रहा है और ना मेरे पैसे।
भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे ने अपने सोशल मीडिया मैनेजर देवेंद्र गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूनम दुबे के मुताबिक उनके देवेंद्र उनको फेसबुक पेज का राइट्स नहीं दे रहा है ना ही पेआउट अकाउंट दे रहा है। पूनम दुबे ने इंस्टाग्राम पर अपनी कहानी बयां की है।
पूनम दुबे ने आरोपों में क्या कहा?
सोशल मीडिया मैनेजर पर चीटिंग का आरोप लगाते हुए भोजपुरी एक्ट्रेस ने कहा कि पूनम ने लिखा- ये बी फिल्म्स डिजीटल मीडिया का बंदा है। इसे मैंने अपना फेसबुक मैनेज करने को दिया था। अब ये ना तो मेरा पेआउट अकाउंट दे रहा है और ना मेरे पैसे।
देवेंद्र ने अपने नाम कर लिया पेआउट अकाउंट
पूनम दुबे का कहना है कि उनका अकाउंट जनवरी 2020 से अप्रैल 2021 तक हैंडल किया। बिना उनके बताए अकाउंट की ओनरशिप के लिए फेसबुक से क्लेम करके ओनरशिप और पेआउट अकाउंट अपने नाम कर लिया है। बकौल पूनम- जब मुझे पता चला तो मैंने बोला तो इसने पहले एक महीने का टाइम लिया और बोला सब ठीक कर देता हूं लेकिन 16 मई के बाद ना ये मेरा फोन उठा रहा है ना मैसेज का रिप्लाई दे रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ दिनों पहले अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) की अगली फिल्म 'कल्लू की दुल्हनियां' (Kallu Ki Dulhaniya) का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है जिसमें अरविंद अकेला कल्लू के साथ पूनम दुबे भी नजर आ रही हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर चंदन उपाध्याय हैं।