भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का होटल से मोबाइल फोन, महंगे जेवरात चोरी, सीसीटीवी की मदद से चोर तक पहुंची पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 25, 2022 03:24 PM2022-11-25T15:24:34+5:302022-11-25T15:42:29+5:30

अयोध्य के एएसपी मधुबन सिहं ने कहा, थाना कोतवाली नगर में शाने अवध होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे के जेवरात और मोबाइल चोरी हो गए थे। पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।

Bhojpuri actress Amrapali Dubey mobile phone jewelery stolen Police recovers | भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का होटल से मोबाइल फोन, महंगे जेवरात चोरी, सीसीटीवी की मदद से चोर तक पहुंची पुलिस

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का होटल से मोबाइल फोन, महंगे जेवरात चोरी, सीसीटीवी की मदद से चोर तक पहुंची पुलिस

Highlightsपुलिस ने इस मामले में एक बाप -बेटे की जोड़ी को पकड़ा है। सूचना के बाद जांच के लिए टीम का गठन किया गया था। CCTV फुटेज देखने के बाद 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया।

अयोध्याः भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का अयोध्या के एक होटल से मोबाइल और महंगे जेवरात चोरी हो गए। हालांकि उत्तर प्रदेश की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी सामान बरामद कर लिए। मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है।

अयोध्य के एएसपी मधुबन सिहं ने कहा, थाना कोतवाली नगर में शाने अवध होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे के जेवरात और मोबाइल चोरी हो गए थे। पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।

मधुबन सिंह ने कहा कि सूचना के बाद जांच के लिए टीम का गठन किया गया। कुछ CCTV फुटेज देखने के बाद 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने इस मामले में एक बाप -बेटे की जोड़ी को पकड़ा है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस इन तक पहुंची। फुटेज में खुलासा हुआ कि ये लोग एक ऑटो से उस होटल में उतरे और ऊपर जाकर कई कमरों को इन्होंने खटखटाकर खोलने की कोशिश की। इस दौरान आम्रपाली दुबे का कमरा खुला हुआ मिला और वे अंदर सोई हुई थीं। तभी इन दोनों ने उनका सारा सामान चुरा लिया।

Web Title: Bhojpuri actress Amrapali Dubey mobile phone jewelery stolen Police recovers

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे