भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, कलाई पर मिले चोट के निशान

By अंजली चौहान | Published: April 5, 2023 05:18 PM2023-04-05T17:18:43+5:302023-04-05T17:36:42+5:30

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अभिनेत्री नशे की हालत में नहीं थी, उनके पेट के अंदर 20 मिलीलीटर अज्ञात तरल पाया गया है।

Bhojpuri actress Akanksha Dubey's post mortem report revealed a big injury mark on her wrist | भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, कलाई पर मिले चोट के निशान

फाइल फोटो

Highlightsभोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आईएक्ट्रेस की कलाई पर मिले चोट के निशान पुलिस ने शराब के नशे में होने से किया इनकार

मुंबई: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। एक्ट्रेस की मौत के बाद पुलिस लगातार इस मामले में तेजी से जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अभिनेत्री नशे की हालत में नहीं थी, उनके पेट के अंदर 20 मिलीलीटर अज्ञात तरल पाया गया है। इसके अलावा उनकी कलाई पर चोट के निशान पाए गए हैं। 

दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की 26 मार्च को एक होटल के कमरे में लाश मिली थी। उनका शव कमरे में लटका हुआ था। 

आकांक्षा दुबे के शराब के नशे में होने का दावा झूठा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस के पेट के अंदर न तो खाना था और न ही तरल पदार्थ। वह नशे में नहीं थी और शराब के कोई निशान नहीं पाए गए। हालांकि, उनके पेट के अंदर 20 मिलीलीटर अज्ञात भूरे रंग का तरल पाया गया।

इसके अलावा उनके पेट की श्लेष्मा झिल्ली भी दब गई थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि उनकी कलाई पर चोट के निशान पाए गए हैं। अब बड़ा सवाल पुलिस के सामने ये है कि एक्ट्रेस के भीतर वो तरल पदार्थ कैसे आया और शरीर पर चोट के निशान किसके द्वारा दिए गए हैं। पुलिस मामले  में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।  

एक्ट्रेस की माँ ने समर सिंह पर लगाया आरोप 

आकांक्षा दुबे की माँ मधु दुबे ने अपनी बेटी की मौत के लिए दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह और संजय सिंह पर आकांक्षा की हत्या का आरोप लगाया है।

उन्होंने खुलासा किया कि 21 मार्च को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा दुबे को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी जानकारी अभिनेत्री ने खुद उन्हें फोन पर दी थी।

इस मामले में एक्ट्रेस की मां ने सारनाथ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें समर सिंह और उसके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 

Web Title: Bhojpuri actress Akanksha Dubey's post mortem report revealed a big injury mark on her wrist

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे