भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, वाराणसी के होटल में लगाई फांसी
By अनिल शर्मा | Published: March 26, 2023 01:09 PM2023-03-26T13:09:03+5:302023-03-26T13:26:00+5:30
Akanksha Dubey committed suicide: आकांक्षा ने भोजपुरी के कई बड़े अभिनेताओं और गायकों संग काम किया। उन्होंने पवन सिंह, समर सिंह, खेसारी लाल और कई मशहूर गायक-अभिनेताओं के साथ काम किया था।

भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, वाराणसी के होटल में लगाई फांसी
Akanksha Dubey committed suicide: भोजपुरी इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा ने सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में फांसी लगा ली।
आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। उन्होंने कुछ ही समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान कायम कर ली थी। वह भोजपुरी के कई बड़े अभिनेताओं और गायकों के साथ कर चुकी थी। आकांक्षा दुबे ने पवन सिंह, समर सिंह, खेसारी लाल और कई मशहूर गायक-अभिनेताओं के साथ काम किया था। कुछ घंटे पहले के पोस्ट में आकांक्षा ने पवन सिंह के साथ अपने आने वाले गाने की तस्वीर शेयर की है।
आकांक्षा का पवन सिंह के साथ नया गाना 'आरा कभी हारा नहीं' आज ही रिलीज हुआ है। आकांक्षा दुबे ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' नाम की फिल्मों में नजर आ चुकी थीं। आकांक्षा दुबे ने चार दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया के एक पोस्ट में कहा था कि 'वह कह रही हैं कि बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हूं।' खबरों की मानें तो आकांक्षा गायक समर सिंह को डेट कर रही थीं।