भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर दी जान, इस बड़े गायक-अभिनेता को कर रही थीं डेट
By अनिल शर्मा | Published: March 26, 2023 01:55 PM2023-03-26T13:55:33+5:302023-03-26T13:59:51+5:30
पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे का आज ही एक गाना 'आरा कभी नहीं हारा' रिलीज हुआ है जिसका पोस्टर उन्होंने इंस्टा पर कुछ ही घटें पहले शेयर किया था।

भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर दी जान, इस बड़े गायक-अभिनेता को कर रही थीं डेट
भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री-मॉडल आकांक्षा दुबे ने रविवार खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि आकांक्षा ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर जान दे दी है। होटल के कमेर में उनको फंदे पर लटकते पाया गया। अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है कि आखिर अभिनेत्री ने अपनी जान क्यों दी।
आकांक्षा दुबे ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गानों में काम किया। कई फिल्में भी कीं। रिपोर्ट के मुताबिक, आकांक्षा मशहूर गायक-अभिनेता समर सिंह को डेट कर रही थीं। आकांक्षा पिछले काफी समय से समर सिंह के साथ रिश्ते में थीं। दोनों अक्सर साथ में ही नजर आते थे।
आकांक्षा ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर समर सिंह के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। वहीं वेलेंटाइन पर भी आकांक्षा ने समर सिंह के साथ तस्वीर पोस्ट की वेलेंटाइन डे विश किया है।
गौरतलब बात है कि आकांक्षा ने समर सिंह के साथ ही अधिकतर भोजपुरी गाने किए हैं। समर सिंह के गानों पर वे अक्सर रील्स भी बनाती थीं। फैंस को भी दोनों की जोड़ी अच्छी लगती थी। हालांकि यह जोड़ी अब हमेशा के लिए टूट गई।
बता दें, समर सिंह के अलावा आकांक्षा दुबे ने पवन सिंह और अरविंद अकेला कल्लू के साथ काम किया था। पवन सिंह के साथ उनका आज ही एक गाना 'आरा कभी नहीं हारा' रिलीज हुआ जिसका पोस्टर उन्होंने इंस्टा पर कुछ ही घटें पहले शेयर किया था।