आम्रपाली दुबे को निरहुआ ने कहा कुछ ऐसा कि बिस्तर पर धड़ाम से गिरीं, देखें Video

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 23, 2018 03:46 PM2018-10-23T15:46:51+5:302018-10-23T15:46:51+5:30

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कहे जाने वालीं एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे फैंस के दिलों पर राज करती हैं।

amrapali dubey nirahua dinesh lal yadav video bhojpuri actress fainted | आम्रपाली दुबे को निरहुआ ने कहा कुछ ऐसा कि बिस्तर पर धड़ाम से गिरीं, देखें Video

फाइल फोटो


 भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कहे जाने वालीं एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे फैंस के दिलों पर राज करती हैं। अभिनेत्री की फिल्मों और गानों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी पॉपुलैरिटी कम नहीं है। भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ अक्सर एक्ट्रेस के मजेदार वीडियो सामने आते हैं।

वहीं, अक्सर देखा जाता रहा है कि आम्रपाली और निरहुआ आए दिन मोबाइल ऐप के जरिए कोई न कोई वीडियो अपलोड करते हैं, जिसमें इनकी केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती हैं।  दिनेश लाल यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह आम्रपाली दुबे से कुछ ऐसा कह जाते हैं कि बातें सुन वह बेहोश हो जाती हैं। दरअसल वह आम्रपाली से एक फिल्म का डॉयलाग मारते नजर आ रहे हैं। 

जिसको सुनने के बाद वह वहीं बेड पर गिर जाती हैं। ऐसे में फैंस को उनको ये अंदाज खासा पंसद आ रहा है। ये वीडियो आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।  वैसे भी निरहुआ और आम्रपाली दुबे जब भी कुछ करते हैं तो वह जमकर वायरल होता है।

View this post on Instagram

हाल ही में आम्रपाली की फिल्म का गाना चिकन बिरयानी चम्पा की जवानी  गाना 20 अक्टूबर को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था, इसे अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।इस  में आम्रपाली दुबे मुबइयां स्टाइल में दिख रही हैं। वह फिल्म में मुंबइया भाजीवाली बनी हुई हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि गाना आते ही छा गया है।

 'निरहुआ हिंदुस्तानी' सीरीज की पिछली दोनों  फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी जुबली स्टार निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की रोमांटिक जोड़ी दिखने वाली है।

Web Title: amrapali dubey nirahua dinesh lal yadav video bhojpuri actress fainted

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे