फिर चला आम्रपाली दूबे की हॉटनेस का जादू, इस गाने ने यू-ट्यूब पर लगा दी आग 12 मिलियन पहुंच चुके हैं व्यूज

By मेघना वर्मा | Published: December 10, 2018 01:58 PM2018-12-10T13:58:00+5:302018-12-10T13:58:00+5:30

Amrapali Dubey bhojpuri songs: धीरज ठाकुर के निर्देशन में बनी फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा को सतीश दूबे और सुनील सिंह प्रड्यूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 2019 में रिलीज होगी।

Amrapali Dubey hot bhojpuri actress Amrapali Tohare Khatir on youtube trending Amrapali Dubey hot bhojpuri songs | फिर चला आम्रपाली दूबे की हॉटनेस का जादू, इस गाने ने यू-ट्यूब पर लगा दी आग 12 मिलियन पहुंच चुके हैं व्यूज

फिर चला आम्रपाली दूबे की हॉटनेस का जादू, इस गाने ने यू-ट्यूब पर लगा दी आग 12 मिलियन पहुंच चुके हैं व्यूज

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे को यू-ट्यूब क्वीन भी कहा जा सकता है। अपनी अदाओं और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाने वाली आम्रपाली का हाल ही में रिलीज हुआ गाना आम्रपाली तोहरे खातिर एक बार फिर से वायरल हो गया है। इसी साल जून में यू-ट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को अब तक 12 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा के इस गाने में आम्रपाली सुपर हॉट लग रही हैं। 

इस गाने में आम्रपाली लाल और सफेद रंग के लंहगा-चोली में नजर आ रही हैं। आम्रपाली हमेशा ही अपने इस अंदाज में लोगों को पसंद आती हैं। सिर्फ यही नहीं आम्रपाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं अपने फैंस के लिए वह हमेशा अपनी तस्वीरें इंस्टा और सोशल एकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। 

धीरज ठाकुर के निर्देशन में बनी फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा को सतीश दूबे और सुनील सिंह प्रड्यूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 2019 में रिलीज होगी। इस फिल्म में विशाल सिंह, राजू सिंह माही, सूर्य शर्मा, नीलू सिंह, स्नेहा मित्रा, राज कपूर साही आदि भी नजर आएंगे। 

इसके पहले भी आम्रपाली दूबे की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का गाना चम्पा की जवानी भी वायरल हो गया था। अक्टूबर में रिलीज हुए इस गाने को अब तक 2.5 मिलीयन लोग देख चुके हैं। इस गाने में आम्रपाली मराठी गेटअप में दिखाई दी हैं। 

English summary :
Hot and sexy bhojpuri actress Amrapali Dubey latest song Amrapali Tohare Khatir is trending on youtube. Watch the hot bhojpuri songs of Amrapali Dubey on Youtube.


Web Title: Amrapali Dubey hot bhojpuri actress Amrapali Tohare Khatir on youtube trending Amrapali Dubey hot bhojpuri songs

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे