Viral Bhojpuri Song : सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा निरहुआ और आम्रपाली दुबे का ये गान, बार-बार देखने को मजबूर हो रहे फैंस

By अमित कुमार | Published: July 10, 2020 02:31 PM2020-07-10T14:31:36+5:302020-07-10T14:37:37+5:30

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी हैं और कई सुपरहिट गानों में साथ नजर आ चुकी है। इन दिनों इन दोनों का एक पुराना गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

Amrapali Dubey and Dinesh Lal Yadav Nirahua Bhojpuri Song Nisha Me Chadhal Ba Viral | Viral Bhojpuri Song : सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा निरहुआ और आम्रपाली दुबे का ये गान, बार-बार देखने को मजबूर हो रहे फैंस

गाने के एक सीन के दौरान आम्रपाली दुबे और निरहुआ। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsइन दिनों आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक पुराना गाना तेजी से वायरल हो रहा है।'नशे में चढ़ल बा' यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और लोग उसे खूब देख रहे हैं।ये गाना सुपहिट भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी-2' का है।

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेशलाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे कामयाब जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों को साथ देखने वाले फैंस की तादाद भी काफी अधिक है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री शानदार रही है, यही वजह है कि फैंस इन्हें देखने का इंतजार बेसब्री के साथ करते हैं। 

इन दिनों आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक पुराना गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने ने यू-ट्यूब पर तहलका मचा दिया है। 'नशे में चढ़ल बा' यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और लोग उसे खूब देख रहे हैं। ये गाना सुपहिट भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी-2' का है। इस फिल्म के सभी गानों को फैंस ने पसंद किया था, लेकिन ये गाना बाकी गीतों से हर मामले में बेहतर है। 

गाने को बार-बार देख रहे फैंस

गाने में निरहुआ और आम्रपाली के धमाकेदार डांस के साथ-साथ इनका रोमांस भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इन दोनों का बोल्ड अंदाज देखकर फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इन दोनों का डांस और रोमांस करने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गाने के शानदार व्यूज बताता है कि फैंस इसे बार-बार देखने को मजबूर हो रहे हैं। 

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी 'निरहुआ रिक्शावाला' 

निरहुआ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2006 में भोजपुरी फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लिओ रे' से कल्पना पटवारी और सुनील छैला बिहारी के साथ सहायक अभिनेता के रूप में की थी। साल 2008 में दिनेश लाल पहली बार फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' में लीड रोल में दिखाई दिए और फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

Web Title: Amrapali Dubey and Dinesh Lal Yadav Nirahua Bhojpuri Song Nisha Me Chadhal Ba Viral

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे