सुपर हॉट अक्षरा सिंह का नया गाना ' पिया के झुलुफिया' ने बनाया फैंस को दीवाना, हो रहा है वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 7, 2022 01:49 PM2022-12-07T13:49:34+5:302022-12-07T13:50:30+5:30

'पिया के झुलुफिया' गाने के रिलीज होने के बाद डेढ़ मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में अक्षरा के साथ करण खन्ना की केमिस्ट्री खूब भा रही है।

Akshara Singh's new bhojpuri song 'Piya Ke Jhulufia' made fans crazy, going viral | सुपर हॉट अक्षरा सिंह का नया गाना ' पिया के झुलुफिया' ने बनाया फैंस को दीवाना, हो रहा है वायरल

अक्षरा सिंह का नया गाना ' पिया के झुलुफिया' हो रहा है वायरल

भोजपुरी की सक्सेस सिंबल अक्षरा सिंह का नया गाना ' पिया के झुलुफिया' आज रिलीज हो गया है। यह गाना टीसीरीज भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है,जिसके बाद यह खूब वायरल भी हो रहा है।

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अक्षरा का क्रेज इस कदर है कि उनके गानों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं और जब गाना रिलीज होता है तो उनके गानों के भी उसके नंबर काफी तेजी से बढ़ते हैं। यही वजह है कि जब गाना ' पिया के झुलुफिया' रिलीज हुआ, उसके बाद से अब तक गाने को डेढ़ मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। 

अक्षरा सिंह ने इस गाने की रिलीज के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि एक नई कोशिश आपके लिए हर दिन और भोजपुरी के लिए भी। अक्षरा सिंह भोजपुरी और अपने काम के प्रति बेहद संजीदा रहती हैं। इसलिए उनके काम की हर जगह बेहद सराहना भी होती है और लोग उन्हें खूब पसंद भी करते हैं।  

अक्षरा का गाना ' पिया के झुलुफिया' रिलीज हुआ, तब एक बार फिर से उनके फैंस और और भोजपुरी संगीत प्रेमी उनके इस गाने पर खूब गदगद हैं और उसे बार-बार सुन भी रहे हैं। इस भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में अक्षरा के साथ करण खन्ना की केमिस्ट्री खूब भा रही है। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह जबकि लिरिक्स विक्की रोशन का है। कोरियोग्राफी डैनी और कुंजन ने की है।

Web Title: Akshara Singh's new bhojpuri song 'Piya Ke Jhulufia' made fans crazy, going viral

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे