भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का फैंस के नाम खास संदेश, बर्थडे की बधाइयां मिलने पर एक्ट्रेस हुई भावुक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 31, 2019 03:32 PM2019-08-31T15:32:43+5:302019-08-31T15:32:43+5:30

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह हमेशा की तरह से खूबसूरत नजर आ रही हैं।

akshara singh write emotional note to fans | भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का फैंस के नाम खास संदेश, बर्थडे की बधाइयां मिलने पर एक्ट्रेस हुई भावुक

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का फैंस के नाम खास संदेश, बर्थडे की बधाइयां मिलने पर एक्ट्रेस हुई भावुक

Highlights भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस का 30 अगस्त को जन्मदिन था।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस का 30 अगस्त को जन्मदिन था। ऐसे में हर किसी ने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को अपने अपने स्टाइल में जमकर शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने इस सभी विश को पूरे दिल के साथ स्वीकार भी किया है। अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह हमेशा की तरह से खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने फैस के लिए एक खास मैसेज भी शेयर किया है। अक्षरा ने कहा है कि फैंस की दुआएं उनके लिए बहुत मायने रखती हैं। अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि मैं आप सभी का धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने मैसेज और कॉल के जरिए इतना प्यार और शुभकामनाएं भेजी। 

आप सभी ने मेरे जन्मदिन को स्पेशल बना दिला है। सभी का मैसेज काफी स्पेशल था। इतना आशीर्वाद मिला है कि मैं खुद में स्पेशल महसूस कर रही। मैंने आपके सभी मैसेज को पढ़ा  ये आपका प्यार, आशीर्वाद और निरंतर समर्थन था, जिसने मुझे मजबूत बनाए रखा है और आगे भी मुझे मजबूत बनाए रखेगा और बनाएगा … हर किसी को मेरा प्यार।


अक्षरा का ये मैसेज सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और सराह रहे हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

पवन सिंह पर लगाए आरोप

अक्षरा सिंह ने हाल ही में पवन सिंह पर प्राइवेट वीडियो वीक करवाने का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि पवन सिंह ने उनको धमकी दी थी यदि वह उनके साथ काम नहीं करेंगी तो वह उनकी छवि खराब कर देंगे। एक्ट्रेस ने पवन सिंह पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।
 

Web Title: akshara singh write emotional note to fans

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे